{"_id":"5e29fb628ebc3e4b37680c27","slug":"aligarh-junction-aligarh-news-ali2248564140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी में लदा कोयला सुलगा, टल गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी में लदा कोयला सुलगा, टल गया बड़ा हादसा
विज्ञापन
माल गाड़ी में लगी आग को बुझाती फायर विभाग की टीम ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद खां स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को मालगाड़ी में लदा कोयला अचानक सुलग उठा। वैगन से धुआं उठता देख गार्ड ने चालक-परिचालक को सूचना दी। गाड़ी को मेहरावल स्टेशन पर लूप लाइन पर रोका गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। कानपुर से कोयला लेकर आ रही एनटीसीडी मालगाड़ी दादरी की ओर जा रही थी। गाड़ी दाऊद खां स्टेशन को पार कर ही रही थी कि तभी स्टेशन पर तैनात एक गार्ड की निगाह मालगाड़ी के डिब्बों से निकलते धुएं पर पड़ी। तत्काल गार्ड ने चालक-परिचालक गाड़ी को धुआं उठने की जानकारी दी। आननफानन में मेहरावल स्टेशन पर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी के पांच डिब्बों से धुआं निकलता देख उच्चाधिकारियों और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।
इस पर अलीगढ़ जंक्शन से अधिकारियों की टीम, आरपीएफ की टीम सहित फायर बिग्रेड पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक अप लाइन की मालगाड़ी की एक बोगी में लदे कोयले में आग लग गई थी। करीब 40 मिनट गाड़ी को मेहरावल पर रोका गया। आग पूरी तरह बुझने के बाद उसे आगे रवाना किया गया।