फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh company is at 8th place in the top 10 of the state in paying GST

GST: प्रदेश के टॉप 10 में अलीगढ़ की कंपनी 8 वें स्थान पर, पांच साल में 747 करोड़ बढ़ी वसूली

Sat, 01 Mar 2025 01:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:44 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में अरबपतियों के बढ़ने के साथ ही बीते एक वर्ष में जीएसटी में 224 करोड़ की कर वसूली भी बढ़ी है।

विज्ञापन
Aligarh company is at 8th place in the top 10 of the state in paying GST
जीएसटी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश में सबसे अधिक राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अदा करने में टॉप-10 कंपनियों में अलीगढ़ की भी एक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर की स्थानीय शाखा शामिल है। कंपनी ने टॉप-10 सूची में 8 वें स्थान पर जगह बनाई है। जीएसटी मद में कंपनी ने 393 करोड़ रुपया अदा किया है।

विज्ञापन

पूरे चालू वित्तीय वर्ष के संदर्भ में देखें तो गत वर्ष जनवरी तक 1647.16 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इस बार विभाग 13.02 फीसदी आगे है और प्रदेश में उनका जोन राजस्व वसूली में तीसरे नंबर पर है। शेष समय में चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य के मुताबिक वसूली कर ली जाएगी।- श्याम सुंदर, अतिरिक्त आयुक्त, जीएसटी, अलीगढ़ जो

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में अरबपतियों के बढ़ने के साथ ही बीते एक वर्ष में जीएसटी में 224 करोड़ की कर वसूली भी बढ़ी है। विभाग का स्थानीय जोन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य 2937.25 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक 1861.59 करोड़ रुपये ही वसूल कर सका है। शेष दो महीनों में उसे एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व वसूली करनी है। इसके लिए विभाग कवायद करने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी 5 साल में 747 करोड़ रुपये बढ़ी वसूली
वित्तीय वर्ष- रुपये (करोड़ में)
2019-20 - 1238.61
2020-21 - 1167.01
2021-22 - 1490.48
2022-23 - 1760.69
2023-24 - 1985.97
नोट : जीएसटी से जारी अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा जनपद की रिपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed