फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adolescent girls must be healthy for safe motherhood

सुरक्षित मातृत्व के लिए किशोरियों का स्वस्थ होना जरूरी

Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls must be healthy for safe motherhood
कमजोर नींव पर मजबूत भवन की कल्पना नहीं कर सकते। इसी तरह सुरक्षित मातृत्व के लिए किशोरियों का स्वस्थ होना जरूरी है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता भारद्वाज कहती है कि जनपद की आबादी करीब 40 लाख है, जिसमें किशोर की आबादी करीब 19 प्रतिशत है। इस हिसाब से किशोरियों की संख्या अनुमानित तौर पर साढ़े तीन लाख है। यही किशोरियां आगे चलकर मां बनेगी। इसलिए सुरक्षित मातृत्व के लिए किशोरियों का स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन

बालिकाओं को कई तरह की समस्याएं होती है। माहवारी संबंधी परेशानियां, कुपोषण एवं खून की कमी प्रमुख है। डॉ. नम्रता कहती है कि कम उम्र से ही हमें न सिर्फ बच्चियों कोे जागरूक करना है, लेकिन ऐसे कदम भी उठाने हैं, जो भविष्य के लिए मजबूती प्रदान कर सके। माहवारी के समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

नैपकिन अथवा कपड़ा ही प्रयोग में लाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता को अनदेखा न करें। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इस उम्र में शरीर का विकास होता है, इसलिए सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की आवश्यकता बढ़ जाती है। एक कमजोर बालिका, एक कमजोर युवती बाद में एक कमजोर मां बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी आने वाली पीढ़ी भी कमजोर होगी। डॉ. नम्रता कहती है कि भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत हर किशोरी को सप्ताह में एक बार आयरन व फौलिक एसिड की गोली खानी है। हर छह माह पर कीड़े मारने की दवा खानी है।

इस उम्र में की गई छोटी सी पहल, आगे चलकर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इसके साथ ही संतुलिक एवं पौष्टिक आहार का महत्व हर किशोरी एवं परिजनों को समझना होगा। इस उम्र की बच्चियों के लिए दो टीका बहुत महत्वपूर्ण है। एक रूबेला (यदि बचपन में न लगा हो) एवं दूसरा गर्भाशय कैंसर से बचाव का टीका जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed