{"_id":"66e7e139f3dbda893e0d682d","slug":"admission-of-players-through-sports-quota-in-amu-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: जांच अधर में, 121 छात्रों का भविष्य मझधार में, खेल कोटे से होना है दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: जांच अधर में, 121 छात्रों का भविष्य मझधार में, खेल कोटे से होना है दाखिला
Mon, 16 Sep 2024 01:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:12 PM IST
सार
एएमयू में खेल कोटे से प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई थी। ग्रेडिंग और चयन प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगा दिया गया, जिसको लेकर खिलाड़ियों ने खूब हंगामा भी किया। इसके बाद 28 अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएमयू में खेल कोटे से अलग-अलग पाठ्यक्रमों में 121 खिलाड़ियों का दाखिला जांच अधर में लटक गया है। इससे इन खिलाड़ियों का भविष्य में मझधार में फंसता नजर आ रहा है। 5 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगने से इंतजामिया ने प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
खेल कोटे से प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हुई थी। खेल विशेषज्ञों से लेकर प्रोफेसरों ने भी प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को ग्रेडिंग दी थी। ग्रेडिंग और चयन प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगा दिया गया, जिसको लेकर खिलाड़ियों ने खूब हंगामा भी किया। इसके बाद 28 अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई, जबकि 5 सितंबर को प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई थी। 1 अगस्त से विवि में पढ़ाई शुरू चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई। परिसर में चर्चा है कि जांच में देरी की वजह ग्रेडिंग देने वालों को बचाना है। गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद रिजवी ने बताया कि इस मामले में कमेटी जांच कर रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन