फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Additional Chief Secretary remained silent on Gonda incident

गोंडा कांड पर अपर मुख्य सचिव साधे रहे चुप्पी

Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary remained silent on Gonda incident
एसओ गोंडा व भाजपा के इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के बीच मारपीट प्रकरण में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की चुप्पी यह बता गई कि प्रकरण में पानी डालने का काम हो रहा है। शासन स्तर से भी प्रकरण को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को जब मीडिया ने यहां दौरे पर आए अवनीश अवस्थी से सवाल पूछना चाहा तो वे नो कमेंट वाले अंदाज में चुप्पी साधे रहे। इससे लग रहा है कि जो हुआ, उसे भुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुए घटनाक्रम के बाद शासन स्तर पर आईजी की जांच रिपोर्ट लंबित है। जिस पर फैसला लिया जाना है। सोमवार को डिफेंस कॉरिडोर के सिलसिले में जब अवनीश अवस्थी यहां आए और मीडिया से बात हुई तो उनसे इस मामले में अग्रिम कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया। मगर, उन्होंने चुप्पी साध ली। उनके इस नो कमेंट वाले अंदाज ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया। वहीं शासन व पार्टी सूत्र भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि सरकार इस मामले में विधायक को तलब कर व एसओ को निलंबित अपनी मंशा स्पष्ट कर चुकी है।
विज्ञापन

सवाल का सांसद ने क्यों दिया जवाब
मीडिया ने जब अवनीश अवस्थी से सवाल पूछा तो इसका जवाब सांसद सतीश गौतम ने यह कहते हुए दिया कि अच्छे काम के लिए आए हैं। इस विषय पर बात करने की क्या जरूरत है। अच्छे विषय पर ही बात करो। सांसद के इस रुख व जवाब से भी स्पष्ट होता है कि पार्टी व सरकार इस प्रकरण को ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed