{"_id":"6a9c14abef9d166aa30cbe43","slug":"accused-of-trying-to-murder-daughter-for-dowry-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दहेज के लिए बेटी की हत्या की कोशिश करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दहेज के लिए बेटी की हत्या की कोशिश करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Sat, 05 Sep 2026 06:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:40 PM IST
सार
ललित अपनी मां राजरानी और पिता श्यामवीर के साथ पत्नी निधि के घर पहुंचा। निधि की मां चाय बनाने रसोई में गई थीं। ललित ने निधि से कार मांगी। निधि के मना करने पर ललित और श्यामवीर ने उसके गले में दुपट्टा डालकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज के लिए बेटी की हत्या की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए इगलास के लालपुर कॉलोनी निवासी धीरी सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने निधि की शादी करीब ढाई साल पहले गांव नुनेरा निवासी ललित के साथ की थी। 23 जुलाई को ललित अपनी मां राजरानी, पिता श्यामवीर और दो अज्ञात लोगों के साथ उनके घर आया। उनकी पत्नी सभी के लिए चाय बनाने रसोई में चली गई तभी बेटी निधि से ललित ने पूछा कि तेरे पापा कार दे रहे हैं या नहीं? बेटी के मना करने पर ललित और श्यामवीर ने बेटी के गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
अज्ञात लोग भी बेटी की पिटाई करने लगे। आरोप लगाया कि ललित नोएडा में रहता है और वहां पर किसी महिला से शादी कर ली है। थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन