{"_id":"6a9bd7b9e8aab138b4016d2e","slug":"fir-against-inspector-for-missing-government-documents-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दो मुकदमों की केस डायरी और चार्जशीट गायब, आरोप में दरोगा पर एफआईआर, सीओ इगलास करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दो मुकदमों की केस डायरी और चार्जशीट गायब, आरोप में दरोगा पर एफआईआर, सीओ इगलास करेंगे जांच
Sat, 05 Sep 2026 02:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:20 PM IST
सार
सरकारी अभिरक्षा में रखे दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कराई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सरकारी दस्तावेज गायब करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सासनीगेट थाने में तैनात एक दरोगा पर सरकारी अभिरक्षा में रखे अहम दस्तावेज गायब करने का आरोप लगा है। मामला वर्ष 2024 में दर्ज दो मुकदमों की केस डायरी और अदालत में पेश किए जाने वाले आरोप पत्र से जुड़ा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी उपनिरीक्षक विनोद कुमार के खिलाफ सासनीगेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच सीओ इगलास को सौंपी गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2024 में सासनीगेट थाने में दर्ज दो मुकदमों की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार के जिम्मे थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उनके पास सुरक्षित रखे गए दोनों मामलों के मूल दस्तावेज और न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले आरोप पत्र गायब हो गए। सरकारी अभिरक्षा में रखे दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कराई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सरकारी दस्तावेज गायब करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई। इस संबंध में सीओ की ओर से रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ प्रथम कार्यालय में तैनात सिपाही आलोक रावत की तहरीर पर थाना सासनीगेट में आरोपी दरोगा विनोद कुमार के खिलाफ सरकारी दस्तावेज चोरी अथवा गायब करने से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ इगलास करेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन