{"_id":"6897a4eec275998e6201b7d7","slug":"a-young-man-going-to-take-a-bath-in-the-ganges-died-in-an-accident-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102931-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंगा स्नान करने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंगा स्नान करने जा रहे युवक की हादसे में मौत
Sun, 10 Aug 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरसिंहपुर निवासी कुलदीप कुमार की जरगवां के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। साथ मौजूद उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक से गंगा नहाने जा रहे थे।
गांव वीरसिंहपुर निवासी कुलदीप कुमार (30 शुक्रवार की शाम अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक से गंगा नहाने नरौरा जा रहे थे। गांव जरगवां के निकट अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ शहर के एक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को तड़के पहर करीब तीन बजे कुलदीप की मौत हो गई।
रक्षाबंधन के दिन हुई कुलदीप की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।