{"_id":"594d71c84f1c1bc9678b4864","slug":"81498247624-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीस्तीन के समर्थन में इजराल के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलीस्तीन के समर्थन में इजराल के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीस्तीन के समर्थन में इजराल के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जुमा अलविदा की नमाज के बाद एएमयू के छात्रों ने फिलीस्तीन के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया और शांति मार्च निकाला। इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। बैतुल मुकद्दस के इजराइली सेना को निकालने की मांग की गई। बता दें कि जुमा अलविदा को पूरी दुनिया भर में फिलीस्तीन के समर्थन में रैली निकाली जाती है।
एएमयू की जामा मस्जिद के पास से यूनिवर्सिटी सर्किल तक आए शांति मार्च को संबोधित करते हुए महबूब हल्लौरी ने कहा कि इजराइल की नीतियां मानवता के विरुद्घ हैं, जो अपने वजूद को बाकी रखने के लिए आम इंसानों का खून बहाना जायज और मानवाधिकारों का हनन करना अपना अधिकार समझते हैं। नादिर अब्बास नकवी ने कहा कि इजराइल द्वारा फिलीस्तीन पर किए जा रहे अपराध में अमेरिका भी लिप्त है। इस मौके पर मुंतजिर जकी, मीसम हमजा, काजिम, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।