{"_id":"67efab2bf98fdf59d7064ec7","slug":"53rd-senior-women-handball-championship-in-aligarh-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"53वीं सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप: रेलवे, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमें सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53वीं सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप: रेलवे, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमें सेमीफाइनल में
Fri, 04 Apr 2025 03:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:24 PM IST
सार
रेलवे ने आंध्र प्रदेश को 54-16 गोल से हराया। वहीं, बिहार ने चंडीगढ़ को 29-18, पंजाब ने दिल्ली को 31-22, उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 30-24, केरल ने ओडिशा को 16-12, हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 24-14, मणिपुर ने गुजरात को 24-16 व राजस्थान ने महाराष्ट्र को 30-19 गोल से हराया।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे व बिहार की टीम के खिलाड़ी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ में पावना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर हो रही 53वीं सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रेलवे, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। पांच अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
3 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल के चार मैच खेले गए। रेलवे ने बिहार को 38-11 गोल से हराया। उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 25-21 गोल से शिकस्त दी। वहीं, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 29-5, राजस्थान ने गुजरात को 27-15 गोल से हरा दिया। विजेता टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन
इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में आठ मैच खेले गए। चैंपियनशिप की संयोजिका सांची वाधवा ने बताया कि रेलवे ने आंध्र प्रदेश को 54-16 गोल से हराया। वहीं, बिहार ने चंडीगढ़ को 29-18, पंजाब ने दिल्ली को 31-22, उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 30-24, केरल ने ओडिशा को 16-12, हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 24-14, मणिपुर ने गुजरात को 24-16 व राजस्थान ने महाराष्ट्र को 30-19 गोल से हराया।
विज्ञापन