{"_id":"5babeb80867a557f02567c04","slug":"151537993600-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 100 युवाओं को फाइनल आफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 100 युवाओं को फाइनल आफर
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित वृहद रोजगार मेेले में 100 युवाओं को फाइनल आफर मिला। यह जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन शिवराम शर्मा ने बताया कि मेले में कुल 8 कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया।
इस दौरान सहायक निदेशक ने उपस्थित युवकों को कैरियर के चुनाव से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए कैरियर काउंसलिंग की गई। उन्होंने बताया कि आज रोजगार मेले में 519 युवक-युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इनमें से 100 युवाओं को फाइनल आफर दिया गया।
भविष्य में भी ऐसे मेलों का और आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पूर्व मेले का उद्घाटन संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण वीके विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
मेले में उपस्थित सभी बेरोजगारों को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने ग्रामोद्योग विभाग की सभी स्वत: रोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी देव प्रकाश गुप्ता ने सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन, आवेदन एवं नवीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी।