फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिले में डेढ़ दर्जन थाना प्रभारी इधर से उधर

जिले में डेढ़ दर्जन थाना प्रभारी इधर से उधर

Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेढ़ दर्जन थाना प्रभारी इधर से उधर
जिले में डेढ़ दर्जन थाना प्रभारी इधर से उधर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

एसएसपी राजेश पांडेय ने मंगलवार देर रात जिले में डेढ़ दर्जन के करीब थाना प्रभारी बदल दिए हैं। इस बदलाव प्रक्रिया के तहत गैर जनपद से आए नए कोतवालों को भी चार्ज दिया गया है। जिसके तहत क्वार्सी और सासनीगेट थानों में नए कोतवालों को तैनाती दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तबादला आदेश के तहत रिक्त पड़े सासनीगेट थाने में गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर राजीव सिरोही को और अतरौली में उत्तम चंद पटेल को तैनात किया है। अतरौली से हटाए गए शत्रुघ्न उपाध्याय को छर्रा और छर्रा से हटाए गए दिलीप सिंह को क्वार्सी इंस्पेक्टर बनाया है। क्वार्सी से श्रीप्रकाश यादव को गभाना और गभाना से जितेंद्र दिखीत को रिक्त पड़ी खैर कोतवाली में तैनाती दी गई है। इसके अलावा गैर जनपद से आए गोविंद बल्लभ शर्मा को गंगीरी और गंगीरी से वीरेंद्र भारती को विजयगढ़ इंस्पेक्टर बनाया है। विजयगढ़ से हटाए गए इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को निकाय चुनाव सेल का प्रभारी बनाया है। एसओ दादों संजय पांडेय को एसओ पिसावा, पिसावा से वीपी गिरी को एसओ बरला, नई बस्ती चौकी इंचार्ज अजय चाहर को एसओ दादों, चुनाव सेल से संजीव दुबे को एसओ मडराक, एसओ हरदुआगंज विनोद पवार को एसओ अकराबाद, डॉ. विनोद सिंह को अकराबाद से एसओ हरदुआगंज बनाया गया है।
विज्ञापन

एसओ मडराक के पद से हटाए गए रामकुमार गुप्ता को एसएसआई खैर, सिविल लाइंस से इंस्पेक्टर मानवेंद्र त्यागी को क्राइम ब्रांच, एसओ बरला से हटाए गए राकेश पांडेय एसएसआई सासनीगेट और खैर के एसएसआई नरेश सिंह को एसएसआई सिविल लाइंस बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद गोवंश की हत्या, जमकर हंगामा
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में सोमवार रात चोरी हुए दो गोवंशों की हत्या कर दी गई। इनके अवशेष मंगलवार दिन में पास के ही एक खेत में पड़े मिले। इस पर एकत्रित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

घटनाक्रम के अनुसार मौलाना आजाद नगर निवासी भूरा के घर से दो गोवंश चोरी हुए थे। सुबह जानकारी होने पर उसने खोजबीन शुरू की। दोपहर बाद जानकारी हुई की दोनों की हत्या कर दी गई है। जिनके अवशेष खाली प्लॉट में पड़े हुए हैं। इस पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसने वहां हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में मेयर शकुंतला भारती ने चेतावनी दी है कि थाना क्वार्सी क्षेत्र में इस तरह की वारदातें बहुत हुो रहीं है। अगर ऐसे मामले नहीं रुके तो थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed