फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   13 orphan children will get 10-10 lakh rupees

अलीगढ़ : कोरोना से अनाथ 13 बच्चों को मिलेगी 10-10 लाख की मदद

Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
13 orphan children will get 10-10 lakh rupees
कोरोना संक्रमण काल में अपने माता-पिता खो चुके जिले के 13 बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से आर्थिक मदद मिलेगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रम में इन बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इनमें से पांच लाख रुपये खाते में जमा कराए जाएंगे और पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले इस ऑनलाइन कार्यक्रम का रविवार को अभ्यास किया गया ताकि सोमवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना 2021 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को बताया जाएगा कि पोस्ट ऑफिस में उनका खाता खोल दिया गया है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर इस राशि को किसी अन्य जगह निवेश किया जाएगा। इससे मिलने वाले ब्याज को माहवार उनके खाते में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके पांच वर्ष बाद उन्हें 10 लाख रुपया दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ऐसे बच्चों को हर माह पढ़ाई-लिखाई के लिए चार हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। अलीगढ़ के 13 बच्चों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। बच्चों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed