फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता को पुलिस ने मतदान केंद्र से धक्के देकर निकाला, हंगामा

भाजपा नेता को पुलिस ने मतदान केंद्र से धक्के देकर निकाला, हंगामा

Mon, 27 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को पुलिस ने मतदान केंद्र से धक्के देकर निकाला, हंगामा
भाजपा नेता को पुलिस ने मतदान केंद्र से धक्के देकर निकाला, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। बारहद्वारी मतदान केंद्र पर दोपहर लगभग ढाई बजे भाजपा नेता, पोलिंग एजेंट एवं पूर्व पार्षद संजय गोयल और एसडीएम गभाना जीत उपाध्याय के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद भाजपा नेता को पुलिस ने धक्के देकर मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया। इस दौरान नेता के हाथ से उनका स्मार्ट फोन गिरकर टूट गया।

संजय गोयल मतदान केंद्र पहुंचने वाले लोगों को ईवीएम में वोट डालने और उसे सुनिश्चित करने की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान एसडीएम जीत उपाध्याय पहुंचे। उनको देखकर संजय ने बसपा के एक एजेंट की शिकायत करनी चाही। संजय का कहना है कि वह एजेंट मतदाताओं पर हाथी वाले खाने में वोट डालने का दबाव बना रहा था। संजय शिकायत करते, इससे पहले ही एसडीएम मतदान केंद्र के अंदर संजय को स्मार्ट फोन के साथ देखकर भड़क गए। उन्होंने संजय को तुरंत वहां से बाहर जाने को कहा। संजय और एसडीएम में कहासुनी हुई तो मौके पर मौजूद सीओ इगलास ने बीचबचाव किया। हंगामे में भीड़ जमा हो गई। भाजपा नेता का महंगा स्मार्ट फोन गिर गया, जिससे उसकी टच स्क्रीन चटक गई। बात और बढ़ी तो पुलिस ने उनको मतदान केंद्र से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस को इसके लिए अपना डंडा तक उठाना पड़ा।
विज्ञापन


ये बात भाजपा विधायक संजीव राजा तक पहुंची तो वह और निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती अन्य भाजपाइयों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों नेता एसडीएम से कोई बात करते, इससे पहले ही वह मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जा चुके थे। एसडीएम ने बाद में कहा कि भाजपा नेता ने अपना मोबाइल गिरने के बाद खुद ही उसे तोड़ दिया था। भाजपाइयों ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन को की है। हंगामे के कुछ देर बाद संजय दोबारा से मतदान केंद्र में पहुंचे क्योंकि वह भाजपा मेयर प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल के पोलिंग एजेंट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed