फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zila panchayat charge

जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे डीएम, संभाला प्रशासक का कार्यभार

Thu, 14 Jan 2021 05:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat charge
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 13 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक नियुक्त होने के बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 14 जनवरी से जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को मैनपुरी जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। इसी के चलते बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह प्रशासक बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश चंद्र वर्मा व स्टाफ ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अभिलेखीय औपचारिकताएं पूर्ण कर जिलाधिकारी ने प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार जिला पंचायत के कार्यों का संचालन किया जाए। कहीं भी किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में निर्माणाधीन कार्य व अन्य कार्य के संबंध में भी जानकारी जुटाई। इसके बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed