फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youths attacked on canteen operator in agra crime news

Agra: शराब के नशे में धुत युवको ने  कैंटीन संचालक पर किया चाकू से हमला, मच गई अफरा-तफरी 

Mon, 27 Jun 2022 10:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 10:58 PM IST
सार

शराब के नशे में कुछ युवकों ने कैंटीन संचालक पर हमला बोल दिया। चाकू लगने से कैंटीन संचालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
youths attacked on canteen operator in agra crime news
मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के पंचवटी चौराहे पर स्थित शराब के ठेके पर कैंटीन चलाने वाले युवक पर सोमवार की दोपहर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से कैंटीन संचालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

 
हमले में घायल सोनू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब दो बजे नशे में धुत तीन लोग कैंटीन में कुछ सामान लेने पहुंचे थे। इन युवकों से पैसे मांगने पर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान ही इनमें से एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इससे सोनू घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल कैंटीन संचालक को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह ने बताया घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed