फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth commits suicide by jumping into canal

Agra News: नहर में छलांग कर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 17 Apr 2023 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping into canal
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के मद्दूपुर गांव निवासी एक युवक ने हजारा नहर में रविवार को छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पत्नी से कहासुनी का कारण बताया जा रहा है। उसका शव ततारपुर के समीप जाल में अटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किशन कुमार (24) निवासी ग्राम मद्दूपुर ने की। वह सुबह लगभग 10:30 बजे बिलराम हजारा नहर पुल पर पहुंचा और वहां से उसने नहर में छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदते देख मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। उसके शव की तलाश की गई। युवक का शव ततारपुर के समीप जाल में अटका हुआ मिल गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बहनोई बृजेश ने बताया कि दो माह पूर्व उसका विवाह सोरों के गांव ताहड़पुर निवासी रश्मि से हुआ था। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed