{"_id":"5dbb25c78ebc3e93d47d8912","slug":"young-man-leaves-job-in-foreign-cycling-for-single-use-plastic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश की नौकरी छोड़ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ साइकिल पर निकला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश की नौकरी छोड़ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ साइकिल पर निकला युवक
Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ साइकिल यात्रा कर रहे ब्रजेश का गोवर्धन में किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश की नौकरी छोड़कर मध्य प्रदेश मुरैना के युवा ब्रजेश सिंगल यूज प्लास्टिक का संदेश लेकर शहर-शहर पहुंच रहे हैं। गुजरात से शुरू हुई उनकी यह साइकिल यात्रा गुरुवार को मथुरा पहुंची।
ब्रजेश ने बताया कि वह 23 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा का लक्ष्य बनाकर देश भ्रमण पर निकले हैं। उनका उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों की जानकारी स्कूल छात्र-छात्राओं को देना है।
उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा गुजरात के गांधी नगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू की थी। अब तक वह सौराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश की यात्रा की है। 25 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को उन्होंने बताया है कि प्लास्टिक वातावरण, जीव-जंतु के लिए किस प्रकार हानिकारक है।
विज्ञापन
वह इसके उपयोग बंद करने की अपील कर रहे हैं। मथुरा में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, नंदगांव में स्कूली छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। यहां विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी किए हैं।