{"_id":"5f30215af1f406724f015600","slug":"young-man-arrested-for-murder-of-his-wife-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान पत्नी ने मारा चिमटा तो पति ने ले ली जान, मोबाइल बना वारदात का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के दौरान पत्नी ने मारा चिमटा तो पति ने ले ली जान, मोबाइल बना वारदात का कारण
Mon, 10 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:31 AM IST
सार
- बल्केश्वर के लाल मस्जिद मोहल्ले की घटना, विवाद होने पर पत्नी ने मारा चिमटा तो गुस्से में आकर पति ने दबाकर मार डाला, गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा के लाल मस्जिद मोहल्ले में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला के मोबाइल पर बात करने पर पति ने उसे पीटा था। गुस्से में महिला ने चिमटा मार दिया। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
बल्केश्वर के लाल मस्जिद निवासी अवधेश वाटर वर्क्स पर फलों की ठेल लगाता है। उसकी शादी 13 अगस्त 2015 को ताजगंज के कौलक्खा निवासी सुजाता (30) से हुई थी। उनका ढाई साल का बेटा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन मंगाया 17 हजार रुपये का मोबाइल, डिब्बे में निकले बर्तन धोने वाले साबुन
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सात अगस्त की आधी रात को सुजाता मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस बात पर अवधेश कहासुनी करने लगा, सुजाता की पिटाई कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुजाता ने पति के सिर में चिमटा मार दिया।
इससे अवधेश गुस्से में आ गया। उसने सुजाता को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसका गला दबा दिया। काफी देर तक वो बचने के लिए छटपटाती रही। मगर, अवधेश इतना गुस्से में था कि उसे छोड़ा नहीं। उसकी मौत के बाद ही छोड़ा।
रातभर पत्नी के शव के साथ रहा
वो रातभर पत्नी के शव के साथ ही घर में रहा। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मोबाइल पर पत्नी का बात करना अवधेश को बुरा लगता था। पति ने पुलिस से झगड़े और गला दबाकर मारने की बात कबूल की।
दहेज हत्या का केस दर्ज
क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है ।
मां की मौत, पिता जेल में, बिलख रहा बेटा
मां और पिता के लिए ढाई साल का मासूम बिलख रहा है। मां की मौत हो गई, जबकि पिता जेल में चला गया। अब बेटे की परवरिश करने वाला कोई भी नहीं है। बच्चे को सुजाता के घरवाले अपने साथ ले गए। वो मां की गोद के लिए रोये जा रहा है। तीन दिन बाद ही शादी की वर्षगांठ थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दहेज हत्या का केस दर्ज
क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है ।
मां की मौत, पिता जेल में, बिलख रहा बेटा
मां और पिता के लिए ढाई साल का मासूम बिलख रहा है। मां की मौत हो गई, जबकि पिता जेल में चला गया। अब बेटे की परवरिश करने वाला कोई भी नहीं है। बच्चे को सुजाता के घरवाले अपने साथ ले गए। वो मां की गोद के लिए रोये जा रहा है। तीन दिन बाद ही शादी की वर्षगांठ थी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।