ऑनलाइन मंगाया 17 हजार रुपये का मोबाइल, डिब्बे में निकले बर्तन धोने वाले साबुन
- व्यापारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा, वेबसाइट पर बुकिंग कर डेबिट कार्ड से किया था पेमेंट
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक व्यापारी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से 17 हजार रुपये का मोबाइल मंगवाया। मगर, मोबाइल डिलीवर हुआ तो डिब्बे में बर्तन धोने के तीन साबुन निकले। यह देखकर व्यापारी ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
शाहगंज क्षेत्र निवासी गुलशन माकन की बाजार में ही गारमेंट की दुकान है। व्यापारी गुलशन ने बताया कि छह अगस्त को एक मोबाइल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की वेबसाइट पर देखा था। इस पर 17 हजार रुपये का मोबाइल बुक कर दिया। इसका पेमेंट डेबिट कार्ड से करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल गया।
यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न...' डॉक्टर दीप्ति की मौत की कहानी, पन्नों की जुबानी
रविवार को मोबाइल की डिलीवरी करने एक युवक आया। गुलशन ने युवक को नहीं जाने दिया। उन्होंने उसके सामने ही मोबाइल का डिब्बा खोला। डिब्बे में बर्तन धोने के तीन साबुन निकले। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उससे रकम वापस करने को कहा।
युवक का कहना था कि वो डिलीवरी ब्वॉय है । उसे नहीं पता था कि डिब्बे में क्या है? मगर, गुलशन उसे थाना शाहगंज ले आए। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद थाने में तहरीर दी। कोरियर कंपनी के मैनेजर से शिकायत की, लेकिन मगर रकम नहीं लौटाई गई ।
पहले भी आ चुके हैं मामले
शहर में ऑनलाइन शॅापिंग करने वाले लोग पहले भी इसकी तरह धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। तीन साल पहले टेढ़ी बगिया के एक युवक को मोबाइल की जगह साबुन निकला था। शाहगंज क्षेत्र में एक डॉक्टर के महंगा मोबाइल की जगह सस्ता मोबाइल आ चुका है।
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के इस सिपाही ने तीन दिन सड़कों पर चलाया ई-रिक्शा, चौंकाने वाली है वजह