फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway gasped during the festival two km long jam vehicles stuck for four hours

UP: भाई दूज पर हांफ गया यमुना एक्सप्रेस-वे, दो किमी लंबा लगा जाम...चार घंटे तक फंसे रहे वाहन

Mon, 04 Nov 2024 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:37 PM IST
सार

त्योहार पर भीड़ निकली तो यमुना एक्सप्रेस-वे भी हांफ गया। एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल पर दो रिजर्व लेन खोलनीं पड़ गईं। इसके बाद भी दो किमी लंबा जाम लग गया। 
 

विज्ञापन
Yamuna Expressway gasped during the festival two km long jam vehicles stuck for four hours
यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भीषण जाम लगा। सैकड़ों गाड़ियां खंदौली टोल प्लाजा और आगे जाम में फंस गईं। शाम 5 से रात 9 बजे तक लोग करीब 2 किमी तक लगे इस जाम में फंसे रहे। टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतारें लग गईं। ऐसे में दो रिजर्व लेन खोली गईं। वहीं एनएच-19 पर भी 5 घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


त्योहार मनाकर नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली की लौट रहे लोगों की भीड़ के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार की दोपहर 2 बजे से वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। शाम 4 बजे तक आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली 11 लेनों पर वाहनों की कतार लग गईं। शाम 5 बजे से स्थिति और बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


फास्टैग के बाद भी वाहनों को गुजारने में एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शाम 7 बजे तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद रिजर्व दो लेनों को खोला गया। लेकिन तब तक वाहनों की कतार लंबी हो चुकी थीं। रात 8 बजे तक करीब 2 किमी तक वाहनों की कतार लग गई थीं। वाहन जहां के तहां फंसे रह गए। ऐसे में पुलिस की मदद भी ली गई। रात 9 बजे के बाद जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल; सुबह से लगीं रहीं कतारें


 

फास्टैग से भी दिक्कत
टोल अथॉरिटी के मुताबिक, यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या सुबह से ही अधिक थी, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद लखनऊ एक्सप्रेस-वे और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। शाम 4 बजे तक नोएडा की और जाने वालीं सभी 11 लेन फुल हो गई। टोल कर्मचारियों ने तेजी से वाहनों को गुजारने की कोशिश की लेकिन फास्टैग मैच करने में दिक्कत होने लगी। ऐसे में टोल प्लाजा पर जाम लग गया।

रात 12 बजे तक 40,000 वाहन गुजरे
खंदौली टोल प्लाजा के मैनेजर तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में टोल से प्रतिदिन करीब 16 से 19 हजार वाहन गुजरते हैं। रविवार को रात 12 बजे तक तकरीबन 40 हजार वाहन टोल से गुजरे। दबाव बढ़ने की वजह से जाम लगा। दो रिजर्व लेनों को खोलने के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई।

ये भी पढ़ें -  आगरा की बिगड़ी हवा: संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जानें आपके क्षेत्र का हाल
 

हाईवे पर 5 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर टेढ़ी बगिया पर रववार की शाम 4 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। शाम 7 बजे तक 1 किमी से अधिक में वाहनों की कतार लग गई। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की मगर नाकाम रहे। रात 9 बजे के बाद जाम से राहत मिलना शुरू हुई।

ये भी पढ़ें -  UP: पर्यटक की गजब की करतूत...ताजमहल पर मनाया जन्मदिन, काट दिया केक; वीडियो हुए वायरल

आगरा-मथुरा हाईवे पर भी रहा यही हाल 
भाई दूज पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते यह स्थिति बनी। अपराह्न 3 बजे से बरहन तिराहे व तहसील चौराहे पर पर 24 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होने के बाद भी टूंडला एफएच मेडिकल काॅलेज से नगला रामबख्श तक वाहनों की 2 किमी से अधिक लंबी कतार लग गईं। खंदौली रोड से फिरोजाबाद आने-जाने वाले वाहनों के चलते बरहन तिराहे पर जाम लग गया। रात 8 बजे तक जाम के हालात बने रहे। यही हाल आगरा-मथुरा हाईवे पर रहा। यहां सिकंदरा से रुनकता तक लंबा जाम लगा रहा। सिकंदरा से शाम 5 बजे से जाम लगने की शुरुआत हुई। रात 9 बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिलना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed