फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's bad air: Highest pollution in Sanjay Place and Shastripuram know condition of your area

आगरा की बिगड़ी हवा: संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जानें आपके क्षेत्र का हाल

Mon, 04 Nov 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

दिवाली के बाद आगरा की हवा जहरीली होती जा रही है। रविवार को आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 165 दर्ज किया गया। संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। 
 

विज्ञापन
Agra's bad air: Highest pollution in Sanjay Place and Shastripuram know condition of your area
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तेज हवा चलने से शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदूषण में मामूली कमी आई। संजय प्लेस, आवास विकास कॉलोनी और शास्त्रीपुरम के इलाके ज्यादा प्रदूषित रहे। इन तीनों जगह पर पार्टिकुलेट मैटर पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा सामान्य से 5 गुना तक ज्यादा दर्ज की गईं।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रविवार शाम को जारी की गई रिपोर्ट में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 दर्ज किया गया। आगरा में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 6 मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हैं। इन 6 जगह में सबसे ज्यादा प्रदूषण संजय प्लेस, आवास विकास कॉलोनी और शास्त्रीपुरम में रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


संजय प्लेस में शनिवार को पीएम 2.5 कणों की मात्रा जहां 500 के पार पहुंच गई थी वहीं रविवार को इनकी संख्या अधिकतम 333 तक ही रही। हालांकि यह भी सामान्य से 5 गुना से ज्यादा है। दिवाली के बाद शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। अप्रत्याशित रूप से कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय प्लेस मॉनिटरिंग स्टेशन में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक यहां कार्बन मोनो ऑक्साइड सामान्य से 26 गुना से ज्यादा दर्ज किया गया। कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा 4 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए लेकिन यह अधिकतम 105 तक जा पहुंची।

ये भी पढ़ें -  Agra: ताजमहल पर ईरान के पर्यटक ने अदा की नमाज, फिर मांगी माफी


जगह एक्यूआई
संजय प्लेस 186

शास्त्रीपुरम 183

सेक्टर 3 बी 180

रोहता 154

मनोहरपुर 163

शाहजहां पार्क 126
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed