{"_id":"5b1022004f1c1ba86e8b59ff","slug":"world-no-tobacco-day-awareness-programs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 'नो मतलब नो' टीम ने दिलाई ये शपथ, NCC कैडेट्स ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 'नो मतलब नो' टीम ने दिलाई ये शपथ, NCC कैडेट्स ने किया जागरूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 31 May 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गुरुवार को आगरा शहर में जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संस्थाओं की तरफ से तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ दिलाई गई। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।
माथुर वैश्य महिला मंडल यमुना पार एवं माथुर वैश्य इंटरनेशनल कल्पतरु क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी में ‘नो मतलब नो’की मुहिम के तहत लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।
टीम के सदस्यों ने वादा लिया कि वो न तो तंबाकू खाएंगे और न ही किसी को इसका सेवन करने देंगे। वहीं, डॉ. मनोज यादव ने दांतों का परीक्षण किया। 'नो मतलब नो' की ओर से पालीवाल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ दिलाई गई। वहीं वेकअप आगरा की ओर से एमजी रोड पर राहगीरों को जागरूक किया और तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ दिलाई गई।
सिकंदरा स्मारक पर सिंकदरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरुक किया। वहीं नयति हॉस्पिटल पर आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर्स ने लोगों ने तंबाकू के नुकसान बताए।
डीईआई की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने दयालबाग के स्वामी नगर के पास स्थित क्षेत्रों और हीराबाग कालोनी में जागरूकता रैली निकाली। जिसमें पोस्टर पर लिखे स्लोगन के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव बताए।
रैली के समापन के बाद कालेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने तंबाकू को सामाजिक बुराई बताया। उन्होंने बताया कि इसके सेवन ने केवल संबंधित व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, पूरा परिवार प्रभावित होता है।