फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women dead in Purs loot

दुस्साहस : बदमाशों ने पर्स लूटने के लिए मारा झपट्टा, पिंकी ने पकड़ा हाथ, बाइक से गिरी और सौ मीटर तक घिसटी... मौत

Mon, 05 Jul 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Women dead in Purs loot
दुस्साहस : बदमाशों ने पर्स लूटने के लिए मारा झपट्टा, पिंकी ने पकड़ा हाथ, बाइक से गिरी और सौ मीटर तक घिसटी... मौत
विज्ञापन

गांव कीठम से एक बहन पिंकी अपने भाई राजू के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली। सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र और पर्स लूटने के लिए झपट्टा मारा। पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पिंकी बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटने लगी। सौ मीटर तक घिसटती के बाद अंतत: बदमाश उसका पर्स लेकर भाग गए। बाद में पिंकी मौत हो गई। यह खौफनाक दृश्य है रविवार को दोपहर दो बजे कीठम के पास न्यू दक्षिण बाईपास का। भरी दोपहरी में इस बाइकर्स गैंग के दुस्साहस ने पुलिस के रुतबे को खुली चुनौती दी है। बदमाश युवती की चेन और गहने तो छीन कर ले गए, इसके साथ ही इस खौफनाक मंजर ने लोगों का चैन भी छीन लिया है। अब यह देखना है कि पुलिस आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।
बांस दानसहाय, थाना इरादत नगर निवासी मनीष सेना की इंजीनियरिंग कोर में तैनात हैं। उनकी तैनाती मणिपुर में है। उनकी पत्नी पिंकी उर्फ प्रेमलता (22) रविवार दोपहर को दो बजे भाई राजू के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। उनका मायका शहजादपुर (फरह) मथुरा में है। राजू ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने बहन पिंकी के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट का प्रयास किया। मगर, पिंकी को समझते देर नहीं लगी। उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। बदमाश ने झटके से हाथ छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पिंकी ने छोड़ा नहीं। इस पर बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाने लगे। पिंकी अपनी बाइक से गिर गई। वह बदमाशों की बाइक के साथ घिसटने लगी। तकरीबन 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई। यह देखकर भाई ने बाइक रोकी। उधर, बदमाश आगे की तरफ भाग निकले। राजू ने अपने भाई को फोन किया। घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अब पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
घटना के बाद पुलिस ने रायभा टोल और एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक बाइक पर दो लोग नजर आए हैं। उनके बदमाश होने की आशंका जताई गई है। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि लूट के प्रयास और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली गई है। मृतका पिंकी के ससुर ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों ने लूट का प्रयास किया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने कंधे में लटके पर्स पर मारा था झपट्टा
पिंकी के भाई राजू ने बताया कि रविवार को वह बहन की ससुराल गया था। बहनोई ड्यूटी पर चले गए थे। बहन ने मायके चलने के लिए कहा तो वह साथ में ले जा रहा था। रास्ते में गांव कीठम के पास बाइक सवार युवकों ने पीछे से पिंकी के कंधे में टंगे पर्स पर झपट्टा मारा। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक संभालता, इससे पहले ही पिंकी सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान वह झपट्टा मारने वाले बदमाश और पर्स को पकड़े थी। इससे बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती चली गई। गिरने और घिसटने के कारण उसकी जान चली गई।
12 तोले जेवर ले गए लुटेरे
वारदात में लुटेरे जेवर से भरा पर्स छीन ले गए हैं। पिंकी के चचिया ससुर प्रमोद ने बताया पिंकी के पर्स में चार सोने की चूड़ी समेत 12 तोला सोने के आभूषण थे। प्रमोद की मानें तो पिंकी का पर्स घटनास्थल से कुछ दूरी पर खाली पड़ा मिला था। उसमें रखे गहने गायब थे।
एक साल पहले हुई थी पिंकी की शादी
कुर्राचित्तरपुर। शहजादपुर की पिंकी की शादी 29 जून 2020 को मनीष से हुई थी। 15 दिन पहले ही पति ड्यूटी पर वापस गया। इसके बाद वह भाई के साथ मायके जा रही थी, तभी यह वारदात हो गई। ससुराल के लोगों ने बताया कि पिंकी बहुत ही जीवट और हंसमुख स्वभाव की थी। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

एक सप्ताह पहले हुई लूट का भी खुलासा नहीं
लगभग एक सप्ताह पहले अछनेरा-सांधन मार्ग पर बदमाशों ने लाखों रुपयों की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में भी अभी तक खाली हाथ ही है। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed