{"_id":"5b10332a4f1c1ba16e8b5852","slug":"woman-missing-with-her-two-daughter-from-kerala-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरला एक्सप्रेस से दो बेटियां के साथ लापता हुई आगरा के कारोबारी की पत्नी, जीआरपी कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरला एक्सप्रेस से दो बेटियां के साथ लापता हुई आगरा के कारोबारी की पत्नी, जीआरपी कर रही तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 31 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आगरा के दयालबाग के कारोबारी की पत्नी दो बच्चों के साथ केरला एक्सप्रेस से लापता हो गईं। वो ग्वालियर से आगरा लौट रही थीं। पति ने ग्वालियर जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। आगरा जीआरपी भी उनकी तलाश कर रही है।
दयालबाग निवासी जितेंद्र सिंह का मेडिकल उपकरण का कारोबार है। उनकी पत्नी सपना अपनी दो बेटियां पांच साल की तन्नू और दो साल की किट्टू के साथ 27 मई को ग्वालियर से आगरा आने के लिए केरला एक्सप्रेस में सवार हुई थीं।
सपना का मायका ग्वालियर स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में है। सपना की मां शांति देवी उन्हें स्टेशन तक छोड़ने भी आई थीं। केरला एक्सप्रेस ग्वालियर से आगरा के बीच में कहीं रुकती भी नहीं है, लेकिन सपना आगरा तक नहीं पहुंची।

पति ने पत्नी और बच्चों की तलाश की, मगर उनका पता नहीं चला। आगरा कैंट जीआरपी ने पति को ग्वालियर जीआरपी थाने भेजा, यहां महिला और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
कारोबारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। इस कारण फुटेज नहीं मिल पाई है। इस संबंध में झांसी के एसपी जीआरपी को भी अवगत कराया गया है।
महिला और बच्चों की तलाश के लिए आगरा कैंट जीआरपी थाने को भी निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन बाद भी कारोबारी की पत्नी और बच्चों का सुराग नहीं मिल सका है। इंस्पेक्टर आगरा कैंट अश्वनी कौशिक ने बताया कि कारोबारी की पत्नी और बच्चों की तलाश की जा रही है।