फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman got finance workers robbed Hathras robbers Police caught all three in an encounter

Agra: महिला ने करवा दी फाइनेंसकर्मियों से लूट, हाथरस के लुटेरे...पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों को दबोचा

Sat, 28 Dec 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

फाइनेंसकर्मियों से लूट कराने की मास्टर माइंड महिला निकली। पुलिस ने इस लूट को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
Woman got finance workers robbed Hathras robbers Police caught all three in an encounter
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बा के मलूपुर रोड पर 20 दिसंबर को फाइनेंसकर्मियों को लूटा गया था। यह लूट गांव की एक महिला ने कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ के बाद हाथरस के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों पैरों में गोली लगने से घायल हैं। हालांकि महिला की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


जहांगीरपुर, थाना कुम्हेर, भरतपुर निवासी मोहन सिंह टेढ़ी बगिया स्थित फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन करते हैं। खंदाैली क्षेत्र में कई लोगों पर कंपनी का पैसा है। मोहन सिंह और उनके सहकर्मी 20 दिसंबर को गांव मलूपुर सहित अन्य से कैश लेकर आ रहे थे। रास्ते में काले रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने घेरकर 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे। चेहरे भी छिपा रखे थे। उनकी पहचान के लिए सर्विलांस की मदद ली गई। इससे गिरोह हाथरस का होने के बारे में पता चल गया। यह भी सामने आया कि मलूपुर की एक महिला ने रेकी की थी। बदमाशों को फोन करके बुलाया था। कर्मचारियों के रुपये लेकर जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली कि फाइनेंसकर्मियों से लूट करने वाले बदमाश यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित मलूपुर रोड पर हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों को पकड़ लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे तीन तमंचे, एक बाइक, कारतूस और 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सादाबाद, हाथरस निवासी दीपक, पुष्पेंद्र और संतोष हैं। कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस महिला की भी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed