फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dead body removed from grave after 47 days second marriage took place four years ago

'आयशा का था क्या कुसूर': 47 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश, चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

Sat, 06 May 2023 08:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 08:06 PM IST
सार

आयशा की चार साल पहले की दूसरी शादी हुई थी। दूसरे पति से उसके दो बच्चे भी हैं। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि आयशा की दादी की जमीन हड़पने के लिए उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई। 
 

विज्ञापन
Woman dead body removed from grave after 47 days second marriage took place four years ago
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक महिला का शव कब्र से 47 दिन बाद निकाला गया। दरअसल मायका पक्ष द्वारा हत्या की आंशका जताने के बाद थाना दक्षिण पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। महिला का पति दहेज उत्पीड़न के मामले में पहले से ही जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन

20 मार्च को हो गई थी मौत 

आयशा (25) पत्नी शहरोज निवासी मोहल्ला कुरैशियान की 20 मार्च 2023 को संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई थी। मायका पक्ष ने पति और अन्य ससुरालीजन पर आयशा को दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पत्नी की मौत के दूसरे दिन बाद से ही पति जेल में बंद है। आयशा के भाई दिलशाद ने बहन को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए थाना दक्षिण पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। उसमें हत्या की आशंका जाहिर की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति को हड़पने के लिए बना रहा था दबाव 

कोर्ट के आदेश पर दक्षिण पुलिस ने शनिवार को मृतका आयशा के शव को कब्र से बाहर निकालवाया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम गृह में मौजूद आयशा के भाई दिलशाद ने बताया कि पति शहरोज से आयशा की दूसरी शादी हुई थी। पति शहरोज मृतका की दादी की अचल संपत्ति को हड़पने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। सफल नहीं होने पर उसने साजिशन आयशा को विषाक्त पदार्थ देकर मार दिया। 

ये भी पढ़ें - लाश के साथ सोती रही पत्नी: सुबह पति की हालत देख कांप गई रूह, गले पर नाखून के निशान और पड़ा था दुपट्टा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दक्षिण राजेश पांडेय ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, आ रहे अश्लील मैसेज; हैकर कर रहा एक ही मांग

दूसरी शादी भी नहीं हुई सफल

पोस्टमार्टम गृह में मौजूद दिलशाद ने बताया कि आयशा की पहली शादी मोहल्ला कोहिनूर रोड निवासी अंसार के साथ हुई थी। पहले पति अंसार से आयशा के एक बेटा है। ससुराल में सामंजस्य नहीं हो पाने के कारण तलाक हो गया था। चार साल पहले आयशा की दूसरी शादी शहरोज के साथ हुई। शहरोज से आयशा को दो बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ें -आइसक्रीम हॉकर पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आऊंगी वापस; ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम-कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed