फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   woman left her husband and eloped with her lover After four years of marriage in Mainpuri

आइसक्रीम हॉकर पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आऊंगी वापस; ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम-कहानी

Sat, 06 May 2023 09:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 09:53 AM IST
सार

मैनपुरी में एक महिला का दिल आइसक्रीम हॉकर पर आ गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया तो सपना ने अपने पति को छोड़ दिया। बोली- कुछ भी कर लो अब वापस नहीं आऊंगी। आगे पढ़ें दोनों की प्रेम-कहानी की शुरुआत कैसे हुई। 

विज्ञापन
woman left her husband and eloped with her lover After four years of marriage in Mainpuri
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं न कि प्रेम किसी बंधन को नहीं मानता वह हर किसी बंधन को तोड़कर अंजाम तक पहुंच ही जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में देखने को मिला। यहां एक महिला को शादी के चार वर्ष बाद आइसक्रीम बेचने वाले युवक से प्रेम हो गया। फिर क्या था...दोनों ने फैसला किया और महिला ने पति को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


मामला जिले को सौरिख थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। गांव निवासी देवकीनंदन की शादी चार वर्ष पहले कन्नौज जिले के तालिग्राम थाना क्षेत्र के दलापुरवा गांव निवासी सपना के साथ हुई थी। देवकीनंदन काम करता और सपना घर पर रहकर गृहणी का काम करती। परिवार ठीकठाक चल रहा था। लेकिन शायद देवकीनंदन को यह नहीं पता था कि यह खुशियां महज चार वर्षों में ढह जाएंगी। 

विज्ञापन

 

आइसक्रीम बेचने का काम करता है अंशुल

अब इस कहानी में इंट्री होती है अंशुल की। वैसे तो अंशुल कर्नाटक में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। लेकिन मूल रूप से वह जिले के ही कुसमरा चौकी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का रहने वाला है। उसकी ननिहाल देवकीनंदन के गांव के पास दलापुरवा में है। वह जब भी घर आता तो ननिहाल जरूर जाता था। 

 

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, आ रहे अश्लील मैसेज; हैकर कर रहा एक ही मांग

अहसास हुआ कि वह प्रेम करने लगे हैं

ननिहाल आते जाते उसकी पहचान सपना से हो गई। दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर यह मोबाइल फोन तक आ पहुंची। मोबाइल में पहले हाय...हेलो फिर हालचाल और फिर न जाने कब यह घंटों में बदल गई, पता ही नहीं चला। अब दोनों को अहसास हुआ कि वह एक-दूसरे से प्रेम करने लगे हैं। फिर क्या था, अंशुल तो तैयार था ही, सपना ने भी फैसला ले लिया। 

ये भी पढ़ें - लाश के साथ सोती रही पत्नी: सुबह पति की हालत देख कांप गई रूह, गले पर नाखून के निशान और पड़ा था दुपट्टा

 

विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने लगी सपना

करीब 15 दिन पहले सपना और अंशुल एक हो गए। सपना अब देवकीनंदन का घर छोड़कर अंशुल के साथ रहने लगी। यह बात देवकीनंदन को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। वह परेशान था। समाज के लोग हंसी मंजाक के बीच ताना भी मार देते तो और बुरा लगता। इस उसने कानून का सहारा लेने का निर्णय लिया। उसने सपना की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अंशुल के घर दबिश दी लोकिन दोनों नहीं मिले। 

ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

 

प्रेमी के साथ पुलिस चौकी पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया

रोज-रोज के भागने से परेशान सपना शुक्रवार को प्रेमी अंशुल के साथ कुसमरा पुलिस चौकी पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि कोई कुछ भी कर ले लेकिन रहूंगी तो मैं अंशुल के साथ...देवकीनंदन के साथ अब नहीं जाऊंगी। जब बात समझाने पर नहीं बनी तो चौकी पुलिस ने सौरिंख थाना पुलिस को बुलाया और दोनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। लेकिन सपना है कि मानने को तैयार नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed