फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   song Perfume lagave chunni mein created ruckus Barati ran away with groom in his arms agra news

'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

Fri, 05 May 2023 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 02:22 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज स्थित एक मैरिज होम में बराती और घराती भिड़ गए। मारपीट हो गई। इससे मैरिज होम में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
song Perfume lagave chunni mein created ruckus Barati ran away with groom in his arms agra news
दूल्हे को लेकर जाते बराती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' गाने ने बवाल मचा दिया। हुआ कुछ ये कि शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। उसी दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद को देख दूल्हा भी वहां पहुंच गया। दूल्हे के वहां आते ही अन्य बरातियों ने उसे सुरक्षा देने के लिए गोद में उठा लिया और वहां से सुरक्षित स्थान की ओर दोड़ गए। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

यहां की है घटना

घटना सीओडी कालोनी शाहगंज के एक मैरिज होम की है। दुल्हन का परिवार शाहगंज का रहने वाला है, जबकि दूल्हा जगदीशपुरा क्षेत्र का बताया गया है। दावत चल रही थी। पहले तल पर बराती और घराती मौजूद थे। वहां डीजे पर दोनों पक्षों के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे पर 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में...' गाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद क्या था दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब की गड़बड़ी: मतदाता सूची में जिंदा हैं अटल बिहारी वाजपेयी की बहन-बहनोई, 2015 में हो चुकी है दोनों की मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन



बीच में आया दूल्हा  झगड़ा होते देख दूल्हा बीच में आ गया। ये देख बरातियों के होश उड़ गए कि कहीं इस झगड़े में दूल्हे को चोट न लग जाए। इसलिए बरातियों ने घेरा बनाया और दूल्हे को गोद में लेकर सुरक्षित स्थान की और दोड़ गए। ये लोग झगड़ा करते  हुए मैरिज होम से बाहर निकल सड़क पर आ गए। खाना खाते लोग वहां से भागने लगे।

ये भी पढ़ें - Vande Bharat Express: जिस ट्रेन में करनी है ड्यूटी उसी से यात्री बनकर सफर करते हैं क्रू, जानें पूरा विवाद

 

वायरल हुआ वीडियो 

 मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम मतदाताओं के इस रुझान से उड़े प्रत्याशियों के होश, नहीं हो सकी वोटों में सेंधमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed