फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman befriended tax officer on Facebook In Agra then duped him of money

कर अधिकारी को फेसबुक पर हुआ लव: शुरू हुई शॉपिंग फिर मिलना-जुलना, हकीकत आई सामने तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
सार

आगरा में कर अधिकारी को फेसबुक पर लव हुआ। इसके बाद शॉपिंग फिर मिलना-जुलना शुरू हुआ।  एक दिन हकीकत सामने आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
woman befriended tax officer on Facebook In Agra then duped him of money
कर अधिकारी को फेसबुक पर हुआ लव: शुरू हुई शॉपिंग फिर मिलना-जुलना - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कर विभाग से जुड़े एक अधिकारी हनीट्रैप के शिकार हो गए। महिला ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फेसबुक पर दोस्ती की। प्रेमजाल में फंसाकर शादी भी कर ली। इसके बाद अधिकारी से 71 हजार रुपये शादी की शॉपिंग के लिए हड़पे। कई बार रकम वसूली। कुछ दिन बाद घर से चली गई। आरोप है कि महिला पूर्व में भी कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को फंसाकर रकम हड़प चुकी है। डीपीसी सिटी के निर्देश पर थाना जगदीशपुरा में महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाले राज्य कर अधिकारी आगरा में ही तैनात हैं। मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी फेसबुक पर दोस्ती एक युवती से हुई थी। युवती ने अपना नाम कल्पना मिश्रा बताया। कहा कि वह सुल्तानपुर की रहने वाली है। कल्पना ने खुद को अविवाहित बताया था। साथ ही खुद को अंडरकवर आईएएस अधिकारी बताकर गुमराह किया। वह भी अविवाहित थे। इस कारण कल्पना से नजदीकियां बढ़ने लगीं। उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह तैयार हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन कल्पना ने मुलाकात तय की, जिस स्थान पर आना था, वह उस स्थान पर नहीं पहुंची। उन्हें दूसरी जगह मुलाकात के लिए बुला लिया। इस दौरान उसने 71 हजार रुपये की शॉपिंग की। यह पैसा उनसे लिया। तैनाती के बारे में पूछने पर बताया कि विभाग ने मना किया है वह इसे नहीं बता सकती है। इसके बाद कल्पना ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन साथ रहने के बाद कल्पना घर से चली गई। इसके बाद किसी ना किसी बहाने से रुपयों की मांग करने लगी। वह लगातार उसे रुपये जमा कर देने लगे।


यह भी पढ़ेंः- CM Yogi In Mathura: सीएम की मथुरा को 208 करोड़ की सौगात, 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

शक होने पर उन्होंने सुल्तानपुर में कल्पना के बारे में पता किया तो वह पहले से शादीशुदा निकली। उसने लखनऊ के व्यक्ति से शादी कर रखी है। उससे कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जब उन्होंने कल्पना के पति से मुलाकात की तो उन्होंने दस्तावेज देने से मना कर दिया। यह भी सामने आया कि कल्पना खुद को मजिस्ट्रेट बताकर लोगों को मिलती है। उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर रुपये लेती है।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दोस्त के कहने पर रुक गया था दीपक, मां ने डांटा तो बोला सुबह आ जाऊंगा; जगने से पहले काट डाला

पूर्व में उसने एक एडिशनल एसपी को भी प्रेमजाल में फंसा लिया था। खुद को हाथरस में तैनात बताया था। फर्जीवाड़े का पता चलने पर राज्य कर अधिकारी परेशान हो गए। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed