फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi inaugurated and laid foundation stone of eighty projects worth two hundred and eight crores in Mathura

CM Yogi In Mathura: सीएम की मथुरा को 208 करोड़ की सौगात, 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Sat, 24 Jun 2023 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

CM Yogi In Mathura: मथुरा दौरे में सीएम ने तीर्थनगरी मथुरा को 208 करोड़ की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated and laid foundation stone of eighty projects worth two hundred and eight crores in Mathura
CM Yogi Live: सीएम की मथुरा को 208 करोड़ की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 208 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्याश किया। सीएम ने भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। सीएम की यह जनसभा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। 
विज्ञापन


पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार को पांच बजे मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रजवासियों को विकास की 80 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने नौ साल बेमिसाल, भारत हुआ खुशहाल से केंद्र में भाजपा सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में नौ साल उपलब्धियों के भरे रहे हैं। अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बैरंग लौटी बरात, पिता बोला- बेटी की जिंदगी बच गई

कहा कि ये नए भारत की नई पहचान है। आज भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पीएम के सम्मान से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed