फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man committed crime of raping sister of bride At wedding ceremony in Firozabad

UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा

Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

UP Crime News: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कांड कर दिया। मां और बुआ ने उसे किशोरी के साथ गंदा काम करते पकड़ लिया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला। आरोपी धक्का देकर फरार हो गया।  
 

विज्ञापन
young man committed crime of raping sister of bride At wedding ceremony in Firozabad
UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के एक युवक ने दुल्हन की छोटी बहन के साथ घिनौना काम किया। किशोरी किसी तरह बचकर निकली और घर पहुंचकर परिजन को जानकारी दी। जानकारी होने पर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव की गरुवार की है। गांव निवासी एक सख्श के बेटी की बरात राजा का ताल स्थित मैरिजहोम में आई थी। शादी समारोह में विवाह की रस्में चल रही थीं। आधी रात करीब डेढ़ बजे दुल्हन की 15 वर्षीय बहन लघुशंका के लिए मैरिजहोम के बाथरूम में गई। इसी समय गांव का ही एक युवक उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। किशोरी के साथ वह बाथरूम में घुस गया और उसका मुंह दबाकर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बैरंग लौटी बरात, पिता बोला- बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बेटी के बाथरूम से देर तक वापस न लौटने पर मां व बुआ उसे खोजते हुए वहां पहुंची। आवाज देने पर जब कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजा पीटा। फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर शोर सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। 


यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़

दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसी बीच आरोपी उन लोगों को धक्का देकर मौके से भाग गया। बरात विदा होने के बाद परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी आदित्य यादव उर्फ जोगी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

यह भी पढ़ेंः- वाह री व्यवस्था: पांच करोड़ का सागर ताल, हो गया बदहाल; लगा गंदगी का अंबार और टूट गए ओपन जिम के उपकरण

सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह में दुल्हन की नाबालिग बहन से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed