{"_id":"685231d558936956f40bbce9","slug":"weather-havoc-in-agra-couple-died-due-to-lightning-storm-came-at-a-speed-of-80-km-heat-cooled-down-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी, गर्मी के तेवर ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत, 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी, गर्मी के तेवर ठंडे
Wed, 18 Jun 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:56 AM IST
सार
आगरा में 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी और फिर बारिश से गर्मी के तेवर ठंडे हो गए, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
आगरा में मौसम का कहर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। सुबह से चल रही बादलों की लुकाछिपी की जगह काले घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। बेहद तेज बारिश के चलते गर्मी के तेवर चंद मिनटों में ही ठंडे हो गए। शाम 5:30 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। 33:8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। बारिश के साथ ही तेज आंधी चली, जो 80 किमी रफ्तार तक पहुंची।
दिन में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। जून की दहकती गर्मी में यह दूसरा दिन है, जब बारिश के कारण राहत मिली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में बादल और बारिश के आसार बने रहेंगे। 19 से 21 के बीच तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान सामान्य बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

चित्राहाट में बिजली गिरी, खेतिहर मजदूर दंपती की मौत
चित्राहाट के पई गांव में मंगलवार की शाम 6.45 बजे बिजली गिरने से खेतिहर मजदूर दंपती हरि सिंह (45), कांति (42) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों गांव के ही उमेश कटारे के खेत में मड़ाई के लिए मूंग को इकट्ठा कर रहे थे। बारिश होने पर बेरी के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी बिजली गिरी, दंपती की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गये हैं।
ये भी पढ़ें - UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान

पेड़ के नीचे बैठ गए थे...
चित्राहाट के पई गांव के हरि सिंह ने अपने 5 बीघा खेत में गेंहू की फसल की थी। वह खेती के साथ मजदूरी करते थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि गांव के उमेश कटारे के खेत में हरि सिंह अपनी पत्नी कांति के साथ मंगलवार की शाम मड़ाई के लिए कटी पड़ी मूंग को इकट्ठा कर रहे थे। बारिश होने पर दोनों बेरी के पेड़ के नीचे बैठ गए थे। ट्रैक्टर चालक और खेत मालिक के भाई भी पेड़ के नीचे थे। अचानक दोनों पर बिजली गिरी और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह से झुलस गए थे। कपड़े भी जल गए थे। मृतक दंपती के शव कब्जे में लेकर चित्राहाट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसओ चित्राहाट ने बताया कि बिजली गिरने से दंपती की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दंपती की मौत से प्रशांत (18), संगम (16), सोमराज (14) अनाथ हो गये हैं। उनका रो-रोकर बेहाल हो गया है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में पीछे से इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल

तेज धमाके से दहल गये लोग, लगा आग का गोला गिरा हो
बिजली गिरने से हुए हादसे में दंपती की मौत से गांव के लोग दहल गए। तेज धमाके के साथ बिजली गिरी तो घरों पर मौजूद लोगों को ऐसा लगा कि आग का गोला गिरा हो, घरों में कई बच्चों की घिग्घी बंध गई थी। पई गांव में बारिश के दौरान लोग अपने घरों पर थे। मंगलवार शाम 6.45 बजे खेतों की ओर तेज धमाके की आवाज हुई तो घरों पर मौजूद लोग दहल गए। सुनील भदौरिया आदि ने बताया कि ऐसा लगा आग का गोला गिरा हो। घरों में छोटे बच्चों तक की चीख निकल गई थी। परिवार के राजवीर, सुभाष, जीवाराम आदि खेतों की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे तो दंपत्ति के झुलसे हुए शव पड़े हुए थे। बेरी के पेड़ के नीचे बैठे खेत मालिक के भाई पप्पू कटारे, ट्रैक्टर चालक कौशल बाल बाल बच गये। मौत की जानकारी होते ही तीनों बच्चे भी मौके पर पहुंच गये। परिजन ने बताया कि करीब ढाई साल पहले बड़ी बेटी सोनम की शादी की थी। अब तीन बच्चोंं की परिवरिश कैसे होगी? परिवार में मातमी कोहराम में और गांव शोक में डूब गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से देव बाबा मंदिर की बुर्जी क्षतिग्रस्त
राजस्थान सीमा से सटे ग्राम सिरौली में मंगलवार अपराह्न तेज बिजली की गड़गड़ाहट से हुई बारिश में पहाड़ी पर स्थित देव बाबा मंदिर की 50 फीट ऊंची बुर्जी के कलश पर आकाशीय बिजली गिरने से कलश नीचे गिर गया और बुर्जी क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि प्राचीन देव बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2018 में कराया गया था 140 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंदिर स्थित है। 50 से 60 फीट ऊंची बुर्जी पर कलश स्थापित था। जिस पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बरसात से मिली राहत, फसलों के लिए फायदेमंद
कस्बा तथा आसपास शाम लगभग 4:00 बजे झमाझम वर्षा होने से एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ज्वार, बाजरा, ढैंचा आदि की फसलों की बुवाई हो सकेगी और सब्जी की फसलों लौकी, तोरई, भिंडी, मिर्च, टमाटर आदि की फसलों में भी काफी लाभ मिलेगा।