{"_id":"68521a9bc41fd1f9fe057475","slug":"agra-lucknow-expressway-double-decker-bus-collides-with-truck-from-behind-passengers-scream-20-injured-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक में इतनी रफ्तार से टकराई बस, मौत के साथ केबिन में फंसी दो लाशें; 31 घायल
Wed, 18 Jun 2025 07:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:17 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पीछे से ट्रक में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 31 घायल हो गए। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीड़ा की टीम मौके पर पहुंची। बस की केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रात्रि एक बजे के करीब प्राइवेट डबल डेकर बस दिल्ली से 60 सवारियां लेकर अररिया बिहार जा रही थी। बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई। धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी फतेहाबाद अमर दीप व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस के केबिन दो लोग फंस गए थे। पुलिस के द्वारा जेसीबे मंगाकर आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगो मृत अवस्था मे बाहर निकाला गया। हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर सीएमओ आगरा भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज कराया।
बस हादसे में घायल यात्री
अनिल सोनी पुत्र नानभव निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 32 वर्ष , सुषमा पत्नी नारायण निवासी छोटे सिफत जनपद शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 23 वर्ष , मोहम्मद साहू पुत्र मो0 रहमान निवासी कालेथान छर्रा पट्टी बिहार उम्र करीब 32 बर्ष, सुरेन्द्र सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह निवासी बोहराहा सिपोन बिहार उम्र करीब 30 वर्ष , सूरज कुमार पुत्र रामबाबू महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार ,घूरन महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराईही जिला बेगूसराय बिहार ,अमित कुमार पुत्र शत्रुघ्न महतो निवासी ब्रह्मपुरा गाँव जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष ,भरत चौपाल पुत्र अर्जुन चौपाल नि0- ब्रह्मपुरा गाँव दरभंगा बिहार उम्र करीब 21 बर्ष,अन्जू पुत्र विष्णु निवासी छोटा सिपट छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष , रामदेव पुत्र सीताराम यादव नि0- शाहनन पट्टी जिला मधुबनी बिहार उम्र करीब 55 वर्ष ,उमधा देवी पत्नी छेदीलाल निवासी चिकना बिरूलू बिहार , गजानन भारती पुत्र इतवारीलाल निवासी चारपारा थाना मालरबुरदा जिला शक्ति छत्तीसगढ उम्र करीब 28 वर्ष ,नारद सुनवानी पुत्र नाईन भऊ निवासी छोटा सिपत छत्तीसगढ उम्र करीब 27 वर्ष ,मो0 निजामुद्दीन पुत्र मो0 नाजिब निवासी शंकरपुर मधुवनी बिहार , सुरेश महतो पुत्र भोला महतो निवासी इजराहा थाना छोराही जिला बेगूसराय बिहार उम्र करीब 40 वर्ष सहित 31 यात्री घायल हो गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन