{"_id":"68521b5b75c30931d50b406b","slug":"horrible-road-accident-in-agra-truck-loaded-with-mangoes-overturned-five-died-on-the-spot-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा...आम ला रही मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
Wed, 18 Jun 2025 07:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:20 AM IST
सार
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के बराबर में फिरोजाबाद की ओर से आम लेकर आ रही मैक्स गाड़ी पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गाड़ी के क्लीनर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
आगरा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार सुबह लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अचानक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया। मैक्स डिवाइडर में टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैक्स गाड़ी का परिचालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
ये भी पढ़ें - UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
विज्ञापन
विज्ञापन
रफ्तार ने ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि सड़क किनारे बैठे लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला।
ये भी पढ़ें - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे: ट्रक में पीछे से टकराई डबल डेकर बस, यात्रियों में मची चीख पुकार; 20 घायल

इनकी हुई मौत
हादसे में शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह, 60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम, 63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व. धुरीलाल, वहीं गाड़ी चालक कृष्णा की मौत हो गई। वहीं गाड़ी का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - खौफनाक तस्वीरें: पैर रखते ही फट गई सड़क, जमीन में समाया युवक एक घंटे तड़पता रहा; ऐसे बची जान

मौके पर पहुंचे अधिकारी
आगरा में सुबह-सुबह हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर एसीपी हेमंत कुमार पहुंच गए। इस दौरान हादसा स्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।