{"_id":"68522c2d642e24c0eb036fb1","slug":"agra-weather-heavy-rain-roads-caved-in-and-cars-got-stuck-water-entered-houses-and-shops-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान
Wed, 18 Jun 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:32 AM IST
सार
आगरा स्मार्ट सिटी प्री-मानसून की बारिश को नहीं झेल सकी। हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों तक में पानी भर गया। सड़कें धंसने से कारें फंस गईं। टेढ़ी बगिया पर वाहन फंसे नजर आए। भीषण जाम ने परेशान कर दिया।
विज्ञापन
आगरा में बारिश के बाद का हाल
- फोटो : अमर उजाला
दहकते जून के महीने में लगातार दूसरे दिन भी बारिश राहत लेकर आई, लेकिन नालों की सफाई न होने से यही बारिश खुशनुमा अनुभव की जगह आफत बन गई। चोक पड़े नाले उफनाए तो गली-मोहल्लों और सड़कों पर पानी भर गया। हाईवे पर भी जलभराव हुआ। हर गली, सड़क पर जलभराव हुआ तो अफसर निरीक्षण के लिए निकले। नगर निगम की टीम जुटी तब 2 घंटे में पानी निकला। बारिश के कारण 9 जगह सड़कें भी धंसीं, जिनमें वाहन फंस गए। टेढ़ी बगिया पर बस के फंसने से 3 घंटे तक अलीगढ़ रोड जाम रहा।
घरों में भरा पानी, सोफा, बेड पानी में डूबे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बल्केश्वर रोड के लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स चौराहा और राधा नगर में लोगों के घरों में पानी भर गया। घरों में पानी भरने से सोफा, बेड तक पानी में डूब गए। दयालबाग में सौ फुटा रोड और पुष्पांजलि गार्डन के सामने के रोड पर नाला और सड़क एक समान हो गए। लोगों को पता ही नहीं चला कि नाला और सड़क कहां तक है।

जलभराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा देवी, पुष्पा ने बताया कि घर का सामान पानी में डूब गया। पानी निकला तो 2 घंटे सफाई करने में बीते। नाले का गंदा पानी और कीचड़ से बदबू फैल गई। नाले का पानी भरने से लोग रात तक घरों से सिल्ट और कीचड़ निकालते रहे। सुभाष बाजार रेलवे पुल के नीचे और काजीपाड़ा में कई फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में भरा पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानों में भरा पानी, हुआ नुकसान
शहर में रोशन मोहल्ला, राजामंडी, बिजलीघर, बल्केश्वर, खेरिया मोड़ की दुकानों में पानी भर गया। इससे दुकानदारों का नुकसान भी हुआ है। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के श्याम भोजवानी ने बताया कि बारिश से दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया। कपड़े और जूते की दुकानों में पानी भर जाने से यह खराब हो गए। राजामंडी बाजार कमेटी के महामंत्री नरेंद्र अमरनानी ने बताया कि कपड़े के साथ फैशन और कॉस्मेटिक्स की दुकानों में पानी भरा रहा। दुकानदार जिस कुर्सी पर बैठे, उसके पाये पानी में डूबे रहे। नगर निगम ने बिजलीघर पर जलभराव न होने पर सफाई के दावे किए थे, लेकिन मंगलवार को निगम के दावे फेल हो गये। अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया की ओर भी दुकानों में जलभराव हुआ।

फंस गई कार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सड़कें धंसने से वाहन फंसे
सड़कों पर पानी भर जाने से 9 जगह सड़कें धंस गईं, जिसमें कई कारें फंस गई। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-5 में दो कारें सड़क धंसने से फंस गईं। यहां पानी की लाइन का काम किया गया था। इसी तरह महर्षिपुरम में मंदिर के पीछे जल निगम की खुदाई वाली जगह कार फंस गई, जिसे रात तक निकालने की कवायद चलती रही। गैलाना, खंदारी रोड, दयालबाग, धांधुपुरा रोड और पश्चिमपुरी में सड़कें धंसने से कारें फंसी रही। गनीमत रही कि सभी जगह कारें पार्किंग की स्थिति में थीं। बारिश के कारण हुए जलभराव में वाहन भी फंस गए। साइलेंसर में पानी भरने से इंजन बंद हो गए, जिस वजह से धक्का देकर वाहनों को ले जाना पड़ा।