फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Dispute In Shahganj Lady Kick Pregant Woman Fetus Killed

आगरा: पानी के विवाद में गर्भवती को लात मारने से गर्भपात, भ्रूण लेकर थाने पहुंची सास

Sun, 28 Feb 2021 09:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Feb 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
Water Dispute In Shahganj Lady Kick Pregant Woman Fetus Killed
डेमो - फोटो : डेमो
आगरा में थाना शाहगंज के नरीपुरा में शनिवार की सुबह नल से पानी भरने को लेकर झगड़े के दौरान गर्भवती महिला रेखा के पेट में लात मार दी गई। जिससे उसका गर्भपात हो गया। शाम को महिला की सास किशन देवी थाना पर पहुंची। थैली में भ्रूण लेकर आई। सास ने पड़ोसी पर बहू से मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भ्रूण को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि रात को नरीपुरा निवासी किशन देवी पत्नी पीतम सिंह थाने पर आई थी। किशन देवी ने बताया कि बेटे अशोक की पत्नी रेखा पड़ोसी की हरकत की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वह तीन महीने की गर्भवती थी। शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे रेखा घर के पास ही नल से पानी भरने गई थी। यहां पर पड़ोसी धन सिंह मिला। उसने पानी भरने को लेकर विवाद कर दिया।
विज्ञापन


भालुओं को देखकर भावुक हुए भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर, सदियों पुराने डांसिंग बियर की ली जानकारी   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि धन सिंह ने रेखा के पेट में लात मार दी। उसे धक्का भी दे दिया। रेखा के गिरने की वजह से पेट में चोट लगी। वह दर्द से चीखने लगी। इस पर अन्य परिजन उसे डॉक्टर के पास दिखाने ले गए। डॉक्टर ने घर भेज दिया। शाम को घर पर दर्द होने के बाद उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस उन पर विश्वास नहीं करतीं। इसलिए साक्ष्य के रूप में वह भ्रूण भी पॉलिथीन में लेकर आई हैं। महिला की शिकायत पर तहरीर लिखवाकर ले ली गई। आरोपी धन सिंह के खिलाफ मारपीट और गर्भपात की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। भ्रूण पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। मगर, वह फरार हो गया। 

रेखा की हालत गंभीर 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेखा का पति अशोक जूता कारीगर है। उसके पहले से चार बच्चे हैं। घटना के बाद से रेखा की हालत गंभीर है। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहीं आरोपी धन सिंह भी जूता कारीगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed