फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ward 13 candidates protest in the Collectorate

वार्ड 13 के प्र्रत्याशियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 06 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ward 13 candidates protest in the Collectorate
जिला पंचायत के वार्ड नंबर दस की फांस अधिकारियों के गले से अभी निकल भी नहीं पाई है कि वार्ड 13 में भी गड़बड़ी के आरोप लगने लगे हैं। इस वार्ड के पांच बूथों पर फिर से मतगणना कराने की मांग को लेकर प्रत्याशियों ने लोगों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। काले झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में पुनर्मतगणना नहीं कराई गई तो वे आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 13 से पन्नालाल, यादराम, निरंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह चाहर ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। पन्नालाल का आरोप है कि मतगणना के दौरान बूथ संख्या 148, 149, 150, 151 और 152 में पड़े वोटों की गिनती नहीं की गई थी। तहसीलदार रविशंकर सिंह से शिकायत करने पर उन्होंने दूसरे कक्ष में गिनती पूरी होने की बात कही, जबकि प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों ने कहा कि इन बूथों के वोटों की गिनती नहीं कराई गई है। आरोप है कि इससे गुस्साए तहसीलदार ने उन्हें पुलिस की मदद से बाहर निकलवा दिया। इसकी शिकयत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई। चुनाव आयोग को फैक्स भेज कर पुनर्मतगणना की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

 उन्होंने सवाल उठाए कि वार्ड नंबर 10 में सत्ता के दबाव में दो बार पुनर्मतगणना कैसे करा दी गई। उन्होंने एसीएम को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में बीडीसी प्रत्याशी अचल कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दिनेश, केदार सिंह, बाबूलाल, रनवीर सिंह, मालती, रामवती, सरोज देवी और नैनाना जाट के ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed