{"_id":"5f3932298ebc3e3cdd24d896","slug":"voter-party-mainpuri-news-agr454978134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कलक्ट्रेट में जमा हुए वोटर्स पार्टी के लोगों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कलक्ट्रेट में जमा हुए वोटर्स पार्टी के लोगों को हटाया
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हवन के लिए तैयारी करते वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार को वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में यज्ञ करने पहुंच गए। जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बिना परमीशन हो रहे आयोजन को रुकवाने के साथ ही पुलिस ने 15 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
वीकेंड लॉकडाउन और 15 अगस्त को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में जमा हो गए। वहां कोरोना से बचाव के लिए हवन करने के लिए साजोसामान जुटा लिया गया। अभी हवन की आग जली भी नहीं थी कि कोतवाली पुलिस वहां आ पहुंच गई।
हवन को लेकर जब पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सादेश अली मसीह से परमीशन के बारे में पूछा गया तो वह चुप्पी साध गए। जब आयोजन को यही रोक देने की बात कही तो वहां मौजूद पार्टी के लोग विरोध करने लगे। इस दौरान चौकी इंचार्ज, महिला थाना प्रभारी भी आ गईं। पुलिस ने हिदायत दी कि अगर तुरंत ही वहां से नहीं हटे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। पुलिस की फटकार के बाद वोटर्स पार्टी के लोगों ने वहां से हटना ही मुनासिब समझा। सभी हवन आदि का सामान समेट कर चले गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप सिंह ने कहा कि बिना किसी सूचना और परमीशन के हवन करने के लिए जमा हुए 15 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल पार्टी के 16 नामजद सहित 56 लोगों के खिलाफ महामारी पुलिस ने अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वीरेंद्र कुमार आर्य निवासी नगला काधर फर्रुखाबाद, कुशराम निवासी सुभाष नगर छिबरामऊ कन्नौज, सुरेश निवासी पीतम नगर हरोड़ा सिकंदरपुर वैश्य कासगंज, सादेश अली मसीह निवासी गांव मधाऊ शहर कोतवाली, शरन सिंह निवासी शाहजहांपुर घिरोर, मुनेश्वर सिंह नगरिया धर्मानंद दन्नाहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही कृष्णपाल सिंह यादव निवासी ब्योंति खुर्द शहर कोतवाली, बबली निवासी नबादा, कमलेश कुमारी निवासी शाहजहांपुर घिरोर, पूजा निवासी मानिकपुर भोगांव, उर्मिला देवी निवासी टिंडौली दन्नाहार, तारावती निवासी धर्मंगदपुर नगरिया दन्नाहार, आशा निवासी छोटी नगरिया, स्नेहलता निवासी रंपुरा थाना कुर्रा, सीमा निवासी राधा नगर कोतवाली और अमिता निवासी शरीफपुर कुरावली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।