फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vineeta was murdered by conspiracy not accident agra police got important clues

Agra News:  हादसा नहीं साजिश से की थी विनीता की हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

Mon, 03 Oct 2022 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 02:28 PM IST
सार

मंडी समिति के पास विनीता घायल अवस्था में मिली थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। अब पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Vineeta was murdered by conspiracy not accident agra police got important clues
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सर्विस रोड पर विनीता की हादसे में मौत नहीं हुई थी। उसकी साजिश कर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। हालांकि अभी पुलिस विवेचना कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सिरसागंज, फिरोजाबाद निवासी विनीता दस साल से नुनिहाई में रह रही थीं। 26 सितंबर को विनीता मंडी समिति के पास सर्विस रोड पर घायल मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उसके किसी वाहन की चपेट में आकर मृत्यु की आशंका जाहिर की गई। मामले में विनीता के पिता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ एक युवक रहता था। विनीता उससे शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुर्गा पंडाल में शॉर्ट सर्किट: बत्ती गुल होते ही आग लगने की आशंका से मची भगदड़, गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। इसमें एक गाड़ी नजर आई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि विनीता को साजिश के तहत बुलाया गया था। इसके बाद बोलेरो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विनीता ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद युवक के साथ रह रही थी। उसकी टक्कर मार हत्या को लेकर कुछ साक्ष्य मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed