फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Short circuit in Durga pandal stampede due to possibility of fire pregnant woman died after falling in agra

दुर्गा पंडाल में शॉर्ट सर्किट: बत्ती गुल होते ही आग लगने की आशंका से मची भगदड़, गर्भवती महिला की मौत

Mon, 03 Oct 2022 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 11:13 AM IST
सार

एत्माद्दौला के प्रकाश नगर में दुर्गा पंडाल में शॉर्ट सर्किट होने से बत्ती गुल हो गई। कहीं आग न लग जाए, इस आशंका के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक गर्भवती महिला की गिरकर मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Short circuit in Durga pandal stampede due to possibility of fire pregnant woman died after falling in agra
विलाप करते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में रविवार की रात दुर्गा पांडाल में शार्ट सर्किट हो गया। इससे पंडाल में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। भागते समय एक महिला सड़क से साइड किनारे के गड्ढे में गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। महिला सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


नवरात्रि में प्रकाश नगर में दुर्गा पंडाल सजाया गया था। इसमें रोजाना भजन हो रहे थे। बड़ी संख्या में आसपास के लोग आकर भजन सुनते थे। रविवार रात को भी भजन सुनने के लिए लोग आए हुए थे। उमेश की पत्नी पायल भी बैठी हुई थी। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे पंडाल की लाइट चली गई। आग लगने की आशंका पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच पायल भी भागी।
विज्ञापन


अंधेरा होने की वजह से वह सड़क किनारे के गड्ढे में गिर गई, जिससे वह बेहोश हो गई। लोगों ने देखा तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज में देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पायल के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। वह गर्भवती थी। पति उमेश मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed