फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttarakhand Governor Babyrani Maurya oath ceremony in Dehradoon

आज शपथ लेंगी राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, राजकीय विमान से पहुंचेंगी दून

Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Governor Babyrani Maurya oath ceremony in Dehradoon
उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य आज राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम देहरादून स्थित राजभवन में शाम पांच बजे आयोजित किया गया है। 

विज्ञापन


बेबीरानी रविवार दोपहर को परिवार के चार सदस्यों के साथ आगरा से दून के लिए रवाना होंगी। दूसरी तरफ, राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सीएस उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को अफसरों के साथ बैठक करके कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन


21 अगस्त को आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाने की घोषणा की गई थी। वो डॉ. केके पॉल के स्थान पर राज्यपाल मनोनीत की गई हैं। रविवार को वो पूर्वाह्न लगभग 12 बजे उत्तराखंड के लिए राजकीय विमान से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबीरानी मौर्य के साथ उनके पति प्रदीप कुमार, सास कमला मौर्य और उनकी मां कुसुम सिंह जाएंगी। अन्य परिजन और कुछ करीबी शनिवार को ही देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। मनोनीत राज्यपाल का कहना है कि वो उत्तराखंड के विकास के लिए कार्य करेंगी।

ये है पूरा कार्यक्रम

रविवार सुबह 11 बजे तक उत्तराखंड का स्टेट प्लेन मनोनीत राज्यपाल को लेने के लिए आगरा पहुंच जाएगा। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यपाल दोपहर 12 बजे स्टेट प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। 

यहां पर उनका स्वागत कमिश्नर और डीआईजी गढ़वाल करेंगे। पुलिस की टुकड़ी सलामी देगी। जीटीसी हेलीपैड पर डीएम और एसएसपी देहरादून राज्यपाल की अगवानी करेंगे। 1:45 बजे मनोनीत राज्यपाल का राजभवन पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है। 

राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव और डीजीपी राज्यपाल का स्वागत करेंगे। यहां पर सेना की ओर से उन्हें सलामी दी जाएगी। राजभवन में शाम पांच बजे मनोनीत राज्यपाल को एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed