फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   urea capture in mainpuri

यूरिया के टॉप-20 क्रेता और विक्रेताओं की होगी जांच

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
urea capture in mainpuri
मैनपुरी। उर्वरकों की कालाबाजारी और भंडारण रोकने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत अब जिले में उर्वरक के टॉप-20 खरीदार और विक्रेताओं की जांच की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने इसकी जांच शुरू भी कर दी है। अगर कहीं भी गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धान की फसल में यूरिया की ऊंचे दामों पर बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतें आती रही हैं। इस पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने जिला कृषि अधिकारी को जिले में 20 सर्वाधिक यूरिया के खरीदार और विक्रेताओं की जांच करने के आदेश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी जांच में देखेंगे कि विक्रेताओं ने नियमानुसार और निर्धारित दामों पर बिक्री की है या नहीं। वहीं किसानों से सत्यापित किया जाएगा कि उन्होंने अपने खेत के लिए ही यूरिया खरीदी है। दरअसल किसानों के नाम पर छोटे दुकानदारों को यूरिया बेच दी जाती है। इसे छोटे दुकानदार ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन

20 हजार एमटी यूरिया है उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। वहीं एक या दो दिन में तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक और आने वाला है। ये स्टॉक जिले के लिए पर्याप्त है। अगर कहीं भी यूरिया की उपलब्धता नहीं है तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने टॉप-20 यूरिया के क्रेता और विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए हैं। जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अगर कहीं गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed