फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unsatisfied with the status of the board examination, the candidates are in a dilemma.

बोर्ड परीक्षा की स्थिति स्पष्ट न होने से असमंजस में परीक्षार्थी

Sat, 03 Apr 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Unsatisfied with the status of the board examination, the candidates are in a dilemma.
कासगंज। पंचायत चुनाव के चलते टाली गई माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कब तक होंगी अभी तक यह स्पष्ट न होने से परीक्षार्थी असमंजस में हैं। परीक्षाओं की नई तिथि निर्धारित न होने से उनकी परीक्षा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे वे चिंतित हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2020-21 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू कराने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया था। परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित हो जाने के बाद हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के 38486 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी, लेकिन आयोग ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही 26 मार्च को पंचायत चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में 13 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जबकि चुनाव 26 अप्रैल को होगा। चुनाव की मतगणना की तिथि 2 मई निर्धारित की गई है। पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद बोर्ड परीक्षाओं को आगे टाल दिया गया, लेकिन एक पखवाड़ा बाद भी परिषद से परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इससे परीक्षार्थी दुविधा में है। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि वे पहले किस विषय की परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी हाईस्कूल 21482
परीक्षार्थी इंटरमीडिएट 17004
बोर्ड परीक्षा टलने से सबसे अधिक असर परीक्षा की तैयारियां पर पड़ा है। अभी तक नया कार्यक्रम जारी न हो पाने से समझ में नहीं आ रहा कि पहले किस विषय की तैयारी की जाए। - शिवानी शर्मा, छात्रा कक्षा 12।

पंचायत चुनावउ के चलते परीक्षाएं तो टाल दी गई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परीक्षाएं कब से शुरू की जाएंगी। जिससे चिंता बढ़ गई है। - विपिन कुमार, छात्र कक्षा 12।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed