फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unlock: Agra Police Cut Challan Fine On People

अनलॉक में बिना मास्क निकले लोगों के कटे चालान, वसूला लाखों का जुर्माना

Mon, 03 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:13 AM IST
सार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1077 चालान, 241250 रुपये शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
Unlock: Agra Police Cut Challan Fine On People
लॉकडाउन में सड़कों पर निकले वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक के दो महीने में 21,807 लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया। बिना मास्क के घर से निकले। इस पर पुलिस ने लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। उनसे शमन शुल्क के रूप में 25.76 लाख रुपये वसूल किए गए। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में लोगों को घरों से निकलने की पाबंदी थी। एक जून से अनलॉक की शुरुआत हुई। इसमें घर से बाहर निकलने वालों के लिए कुछ नियम बनाए गए। घर से मास्क लगाकर ही निकल सकते हैं। सार्वजनिक स्थान पर थूकना मना है। दो पहिया और चार पहिया वाहन पर सवारी भी निर्धारित है। ऐसे में पुलिस ने चेकिंग करके कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इसी तरह दोपहिया पर दो सवारी हेलमेट और मास्क पहना होना चाहिए। कार में चालक के अलावा दो लोग ही होने चाहिए। वाहनों में नियम का उल्लंघन करने पर 1077 चालान किए गए। शमन शुल्क के रूप में 24,1250 रुपये वसूल किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन पर 2116 मुकदमे दर्ज  
पुलिस ने शनिवार-रविवार के लॉकडाउन के उल्लंघन पर 2116 मुकदमे दर्ज किए हैं। 2390 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 5.6 लाख वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 1.63 लाख वाहनों के चालान किए गए। 2769 वाहनों को सीज किया गया है। शमन शुल्क के रूप में 42,34,430 रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed