{"_id":"5f26f09d8ebc3e82496bc949","slug":"unlock-3-0-taj-mahal-may-open-from-5th-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-3 ताजमहल के खुलने की उम्मीद जगी, बंद रहेंगे धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-3 ताजमहल के खुलने की उम्मीद जगी, बंद रहेंगे धार्मिक स्थल
Mon, 03 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:13 AM IST
सार
- बुधवार को जारी होगी नई गाइड लाइन
- धार्मिक स्थलों को बंद ही रखा जाएगा
- डीएम ने कहा, अब लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगामी पांच अगस्त से ताजमहल सहित सभी स्मारक खुल सकते हैं। एक बार फिर यह उम्मीद इसलिए जगी है क्योंकि चार अगस्त को जिले के अनलॉक-3 की नई गाइड लाइन जारी होगी। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। जिम, योगाभ्यास केंद्र, स्टेडियम को भी खोला जा सकता है। हालांकि धार्मिक स्थलों में कोई राहत नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने नई गाइड लाइन पर चर्चा के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि नई गाइड लाइन में और ढील दी जाएगी। रात 10 बजे के बाद लोग घर से बाहर आ-जा सकेंगे। नाइट कर्फ्यू में ढील मिलेगी। जिम और योगाभ्यास केंद्र के अलावा बफर जोन व्यवस्था खत्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 29 संक्रमित मिले, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घटे
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर निर्णय के लिए चार अगस्त को बैठक बुलाई है। इसके बाद नए दिशा-निर्देश जारी होंगे। अब लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।

Trending Videos
बफर जोन की समीक्षा
दिल्ली में पुरातत्व स्मारक खुल रहे हैं। हालांकि आगरा में बफर जोन का पार्ट मानते हुए ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत सभी प्रमुख संरक्षित स्मारक फिलहाल बंद हैं। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में बफर जोन की समीक्षा होगी। संभावना है कि संरक्षित स्मारकों से बफर जोन का प्रतिबंध हटाया जाए।