फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown tourist fly drone camera over mehtab bagh near taj mahal

ताजमहल के निकट महताब बाग के पास पर्यटक ने उड़ाया ड्रोन

Mon, 20 May 2019 09:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 May 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
unknown tourist fly drone camera over mehtab bagh near taj mahal
drone - फोटो : pexels.com
महताब बाग (एत्माद्दौला) के पास सोमवार शाम को एक पर्यटक ने ड्रोन कैमरा उड़ा दिया। इसकी जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले पर्यटक जा चुका था। 
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन छह बजे की है। महताब बाग जाने वाले रोड पर ग्यारह सीढ़ी के पास बस में पर्यटक आए थे। पर्यटकों ने बस को रोक लिया। इसमें एक पर्यटक के पास ड्रोन कैमरा था। उन्होंने ड्रोन उड़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। पहले तो लोग देखते रहे। बाद में पर्यटकों से कहा कि ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। इस पर पर्यटक ने ड्रोन को नीचे उतार लिया। इसके बाद बस में बैठकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया। किसी ने महताब बाग के कर्मचारियों को भी सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बता दिया। इस पर पुलिस पहुंच गई। मगर, कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि आंबेडकर पुल के पास ड्रोन उड़ाया गया था। वह भी जानकारी पर पर्यटक ने उतार लिया था। 
 
ताजमहल के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाना प्रतिबंधित हैं। इस संबंध में होटलों में भी जानकारी दी जाती है। इसके बावजूद पर्यटक जानकारी के अभाव में ड्रोन उड़ा देते हैं। ताजमहल और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महताब बाग पर भी कई बार ड्रोन उड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed