{"_id":"60a945978ebc3e5557096f26","slug":"two-sides-dispute-over-cricket-in-nagla-mahajeet-kasganj-news-agr4928682132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला महाजीत में क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला महाजीत में क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव नगला महाजीत में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीचबचाव करने पहुंचे तीसरे पक्ष ने नामजदों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग में एक बालिका घायल हो गई। मामले में बालिका के पिता ने तहरीर दी है।
गांव नगला महाजीत निवासी राधेश्याम ने बताया कि गांव में ही गांव कायमपुर और बहोरनपुरा के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांवों के युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। गांव नगला महाजीत के कुछ लोग पहुंचे और दोनों गांव के युवकों को समझा-बुझाकर भेज दिया।
राधेश्याम ने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद गांव बहोरनपुरा निवासी प्रांजल पुत्र अविनाश, अनुज, गोविंद पुत्रगण शिव कुमार एवं गांव नगला धुआं निवासी विवेक, बृजेश पुत्रगण महेंद्र अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए और हाथों में नाजायज तमंचा लहराते हुए गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। फायरिंग में गोली की छर्रे लगने से राधेश्याम की पुत्री नीलम (12) घायल हो गई। मामले में राधेश्याम ने तहरीर दी है। सीओ पटियाली दीप कुमार पंत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल बालिका का मेडिकल कराया गया है।