फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two newborn babies die after delivery at CHC fatehabad in agra

आगरा: सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद दो नवजातों की मौत, नर्स पर लापरवाही और रुपये लेने का आरोप

Sun, 15 May 2022 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 08:04 PM IST
सार

फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने स्टाफ नर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Two newborn babies die after delivery at CHC fatehabad in agra
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का मामला

विस्तार

आगरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में रविवार को प्रसव के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने स्टाफ नर्स पर प्रसव कराने में लापरवाही बरतने और रुपये लेने का आरोप लगाया है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही है।  

विज्ञापन


पिनाहट निवासी भोजराज ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे वह पत्नी किरन को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर पहुंचा। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स ने उससे ढाई हजार रुपये की मांग की। रकम देने के बाद ही प्रसूता को भर्ती किया। 

विज्ञापन

जुड़वा बच्चों में से एक की मौत 

किरन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। पहले बच्चे का जन्म 3:45 बजे और दूसरे का जन्म 3:50 बजे हुआ। प्रसव के तुरंत बाद पहले बच्चे की मौत हो गई। दूसरे बच्चे की तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस दो घंटे तक नहीं आई। इस पर निजी वाहन से पत्नी और नवजात को आगरा ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स ने 1500 रुपये लिए 

फतेहाबाद के गांव पिन्नापुरा निवासी जसराम ने बताया कि वह पत्नी कमलेश को प्रसव के लिए लेकर रविवार की सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि स्टॉफ नर्स ने 1500 सौ रुपये लेने के बाद ही पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती किया। प्रसव में देरी करने पर बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई। 

'मामले की जांच कराएंगे' 

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीके सोनी ने बताया कि पिनाहट की महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। पहला बच्चा कम वजन का था। परिजन निजी वाहन से उसे आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। पिन्नापुरा की महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। रुपये लेने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed