{"_id":"6afb001d934102fcab08e016","slug":"two-day-bjp-meeting-in-mathura-27-warranty-apprehended-in-agra-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: मथुरा से भाजपा का बड़ा संदेश, आगरा में पकड़े 27 अपराधी; फिरोजाबाद में छात्रों से भरी ईको पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: मथुरा से भाजपा का बड़ा संदेश, आगरा में पकड़े 27 अपराधी; फिरोजाबाद में छात्रों से भरी ईको पलटी
Mon, 16 Nov 2026 06:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:37 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र के मथुरा में चुनाव से पहले भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। बैठक में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने बड़ा संदेश दिया। कहा कि मथुरा में मंदिर जरूर बनेगा। अखिलेश यादव के दलित सम्मेलन पर भी निशाना साधा। कहा कि वह साथ आकर मथुरा में मंदिर बनाएं। फिरोजाबाद में छात्रों से भरी ईको पलटने से चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के परखम में भाजपा की ओर से बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का खाका तैयार किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शिरकत करेंगे। वहीं, बैठक में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने मथुरा से बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है, अब मथुरा में भी मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मथुरा में कारसेवा करनी चाहिए, साथ मिलकर मंदिर बनाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के प्रवास पर सोमवार को वृंदावन पहुंचे। इस दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आगरा में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। दो दिन में 27 वारंटी पकड़े। फिरोजाबाद में छात्रों से भरी ईको पलटने से चीखपुकार मच गई। छह छात्र घायल हो गए।
यूपी: 'अयोध्या में राम मंदिर बना, अब मथुरा में मंदिर बनेगा', केशव मौर्य बोले- अखिलेश आएं तो साथ मिलकर बनाएंगे
मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सपा के दलित सम्मेलन पर पलटवार करने के साथ ही अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर भी तंज कसा...पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मिशन-2027 के लिए भाजपा का महामंथन, परखम पहुंचे सीएम योगी; मथुरा से साधेगा प्रदेश का सियासी गणित
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक मथुरा में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परखम पहुंच चुके हैं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दो दिन करेंगे प्रवास; होटल की ओर जाने वाला ये रास्ता किया गया बंद
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने दो दिवसीय धार्मिक एवं निजी प्रवास पर सपरिवार वृंदावन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद और प्रशासनिक अधिकारियों का दल भी मौजूद है। पूर्व राष्ट्रपति रूकमणि विहार स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं...पढ़ें पूरी खबर
अपराधियों की आई आफत: आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 27 वारंटी गिरफ्तार; नौ थानों की टीम ने दी दबिश
आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार और रविवार को नौ थानों की पुलिस ने कुल 27 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर तक जारी रहेगा...पढ़ें पूरी खबर
शिकोहाबाद: कोचिंग जा रही ईको गाड़ी पलटी, छह से अधिक छात्र घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
शिकोहाबाद में स्कूली बच्चों को लेकर जसराना से शिकोहाबाद की ओर आ रही ईको गाड़ी एटा रोड पर किसी वाहन को ओवरटेक करने के कारण पलट गई। इस हादसे में छह से अधिक बच्चे घायल हो गए...पढ़ें पूरी खबर